Zaid Khan : भाजपा को जन आशीर्वाद यात्रा नहीं जन माफी यात्रा निकालना चाहिए

Congress Neta Zaid Khan : जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करने पहुंचे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बिठाकर रखा। यात्रा रवाना होने के बाद कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के खिलाफ तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस के माध्यम से एनएसयूआई की आवाज को नहीं दबा सकती।

जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध – Zaid Khan

जिस भाजपा सरकार ने व्यापम घोटाला किया, पटवारी घोटाला किया,मध्य प्रदेश को बेरोजगारी में अव्वल बना दिया, मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के आंकड़े प्रतिदिन बढ़ रहे है और प्रदेश के सभी युवाओं का भविष्य अंधकार में डाला है उन्हें जन आशीर्वाद यात्रा नहीं, जन माफी यात्रा निकालना चाहिए।

Read More : Dr Varun Kapoor : सायबर अपराध को समझे और जागरूक बने

उन्होंने बताया कि सभी एनएसयूआई के साथियों को पुलिस ने कोतवाली में बैठा कर रखा। अगर भाजपा सरकार और जिले की भाजपा सोचती है कि ये सब करके हमारी आवाज को दबा सकती तो वो मुगालते में है, एनएसयूआई सच्चाई की आवाज उठाती है और उसे कोई नही दबा सकता। एनएसयूआई तब तक खामोश नही बैठेगी जब तक मध्यप्रदेश से भाजपा सरकार को ना उखाड़ फेंके।

ये लोग हुये थे गिरफ्तार

इस गिरफ्तारी में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान के साथ निलेश धुर्वे, नितिन विश्वास, रामकुमार नागवंशी, शाहिद खान, गगन गायकवाड, अंकित ताम्रकार, आकाश कुबड़े, फैजान शेख, जतिन पिपरदे, दानिश खान, अंकित पटेल, राहुल गायकवाड शामिल थे। श्री खान ने बताया भाजपा राज में हर वर्ग परेशान हैं। मुख्यमंत्री के युवाओं को भांजा बोलते है। मामा के राज में भांजे रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश में पलायन कर रहे हैं। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी परेशान है। मुख्यमंत्री को जन आशीर्वाद यात्रा नहीं जन माफी यात्रा निकालना चाहिए। यह जन आशीर्वाद नहीं, जन धोखा यात्रा है।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button