Women Police News : CM ने प्रदेशभर में महिला पुलिस को सौंपी 250 दोपहिया वाहनों की चाबी

Women Police News MP : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से संपन्न कर सशक्त बनाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में 28 जुलाई को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में प्रदेशभर की ऊर्जा महिला हेल्प डेस्कों को 250 दोपहिया वाहन उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई 250 दोपहिया वाहनों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत बालकों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान “अभिमन्यु” के लिए महिला सुरक्षा शाखा द्वारा तैयार की गई पोस्टर पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, एसीएस श्री राजेश राजौरा, डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अंत में एडीजी (महिला सुरक्षा शाखा) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने सभी उपस्थितजन का आभार माना। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

READ MORE : Hair Growth Oil : अगर झड़ रहे हैं आपके भी बाल तो करें ये उपाय

महिला पुलिस घर-घर पहुंचकर माता-बहनों को प्रदान करेगी सुरक्षा : मुख्यमंत्री | Women Police News

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाज में पुरुष प्रधान मानसिकता को बदलना अत्यंत आवश्यक है। बहनों-बेटियों के साथ समानता का व्यवहार हो और वे समाज में सदैव सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेशभर की महिला पुलिस को 250 दोपहिया वाहनों का वितरण किए जाने का यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए मध्य प्रदेश पुलिस बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि जब मैंने पुलिस विभाग में 30 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती का निर्णय लिया था, तब मुझे पूर्ण विश्वास था कि मेरे इस निर्णय पर सभी महिलाएं पूरी तरह खरी उतरेंगी। आज महिला पुलिस कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना उत्तरदायित्व निभाकर स्वयं को साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब महिला पुलिस दोपहिया वाहन पर सवार होकर घर-घर पहुंचेंगी और प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित करने का कार्य करेंगी।

READ MORE : CM SIKHO KAMAO YOJNA: मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना संबंधी बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन

माता-बहनें महिला पुलिस के सामने खुलकर रख पाती हैं अपनी बात – गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस विभाग को निरंतर आधुनिक संसाधनों से निरंतर सशक्त किया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए महिला पुलिस को दोपहिया वाहन प्रदान किए जाने का यह कदम महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आज हर जिले में महिला थाना और महिला डेस्क हैं। थानों में महिला पुलिस होने से प्रदेश की बहन-बेटियां कोई भी परेशानी होने पर अपनी बात खुलकर कह पाती हैं। महिला पुलिस को थानों में देखकर उन्हें शक्ति मिलती है और वे स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं। मुख्यमंंत्री के प्रयासों से आज प्रदेश में मातृशक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे सफलता की दिशा में कई कदम आगे बढ़ी हैं।

महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिले, इसके लिए पुलिस कृतसंकल्पित : डीजीपी | Women Police News

डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। आपराधिक गतिविधियों पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा-निर्देशन में निरंतर की जा रही सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप पिछले साढ़े तीन वर्षों में 14 दुष्कर्मियों को मृत्युदंड और 824 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनी सहायता प्रदान करने और आमजन को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने सदैव अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। वर्तमान में प्रदेशभर के 950 थानों में ऊर्जा डेस्क संचालित की जा रही हैं। महिला पुलिस को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पिछले वर्ष 100 दोपहिया वाहन उपलब्ध करवाए गए थे। इसी कड़ी में अब 250 वाहन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

NOTE : इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button