Winter Juices: सर्दियां शुरू होने से पहले पीना शुरू कर दें ये जूस

Immunity Boosting Winter Juices: सर्दियां शुरू होने को है। ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाना काफी जरूरी हो जाता है। क्योंकि इस समय मौसमी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए डाइट में इन जूस को अवश्य शामिल करें। ये जूस इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को भी फिट रखने में मदद करेंगे। ये जूस शरीर को स्वस्थ रखने के साथ शरीर में कोई बीमारी नहीं लगने देते। ये सभी जूस वायरल फ्लू से भी शरीर को बचाने में मदद करते हैं।

गाजर व चुकंदर का जूस
गाजर व चुकंदर का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर की कमजोरी को दूर करके इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। गाजर और चुकंदर के जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर और चुकंदर का जूस Winter Juices पीने से हीमोग्लोबीन भी बढ़ता है। आपके पेट में कब्ज बनती है, तो गाजर और चुकंदर का जूस नियमित पिएं। इससे कब्ज दूर करने में मदद मिलेगी।

Read More : Beetroot: सरल और सेहतमंद चकुंदर सलाद रेसिपी

संतरा व तुलसी का जूस
संतरा व तुलसी का जूस सेहत की कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। ये जूस इम्यूनिटी को मजबूत करके मौसमी बीमारियों से भी शरीर को बचाते है। तुलसी के जूस के सेवन से शरीर में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है। संतरा का जूस स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। संतरे व तुलसी के जूस को सुबह ब्रेकफास्ट के साथ आसानी से पी सकते है।

खीरे और पालक का जूस
खीरे और पालक का जूस शरीर को मजबूत करने के साथ शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। सर्दियों में कई बार कम प्यास लगती है। ऐसे में खीरे का जूस Winter Juices पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और त्वचा भी चमकदार बनती है। वहीं खीरे का जूस पीने से पाचन भी दुरुस्त रहता है। वहीं पालक का जूस पीने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और याददाशत भी तेज होती है। इन दोनों को मिलाकर जूस पीने से शरीर स्वस्थ रहता है।

Note: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button