Wine Capital : भारत के इस शहर को कहा जाता है शराब की राजधानी

Wine Capital of India : भारत देश के हर राज्य की अपनी- अपनी ख़ासियत होती है और हर राज्यों में बसे शहरों की और भी खास बात है, जो अपनी विशेषताओं की से भारत की विश्व स्तर पर पहचान बनाते हैं। भारत में बहुत से शहर है जो अपने प्रमुखता के लिए प्रसिद्ध है। किसी शहर को खाने-पीने के लिए जाना जाता है तो किसी शहर को अच्छा जीवन जीने के लिए जाना जाता है। वहीं, बहुत से शहर को घूमने और पर्यटन स्थलो के लिए बहुत प्रसिद्ध होते है। लेकिन भारत में एक ऐसा शहर है जिसे शराब के लिए जाना जाता है। बहुत से शराब का सेवन करने वाले भी नहीं जानते होंगे इस शहर का नाम यह शहर अपनी यहां की शराब को लेकर विश्व प्रसिद्ध है। यही नही इसे इंडिया की शराब की राजधानी भी कहा जाता है।

READ MORE : AVOID WINE: जरुरत से ज्यादा शराब के सेवन से पिता बनने में हो सकती है कठिनाई, जानें कैसे ?

शराब की राजधानी | Wine Capital of India

भारत के महाराष्ट्र राज्य के नासिक शहर को Wine Capital of India यानि भारत की शराब की राजधानी भी कहा जाता है। नाशिक को भारत में खुद के नाम से ज्यादा इस नाम से भी अधिक जाना जाता है। नाशिक शहर का त्रम्केश्वर भोलेनाथ का स्थान भी यहाँ काफ़ी फेमस स्थान है।

READ MORE : Hyundai Exter ने की टाटा और मारूति की गाड़ी की बोलती बंद

क्यों कहा जाता है राजधानी

भारत में सबसे अधिक शराब का उत्पादन नासिक शहर में ही किया जाता है। इस शहर में 52 शराब के प्लांट हैं। यहां करीब 8,000 एकड़ में शराब बनाने वाले अंगूर की खेती यहाँ की जाती है, जबकि अन्य अंगूर की बागवानी का कुल क्षेत्र 18,000 एकड़ है। इस वजह से यहां शराब बनाने के लिए अधिक मात्रा में अंगूर मिल जाते हैं। यहां की मिट्टी में रेड लैटराइट पाया जाता है। जिससे अंगूर की खेती ज्यादा होती है। नाशिक शहर में हर साल 20 टन अंगूरों का उत्पादन किया जाता है। नासिक के सुला घाटी में शराब का उत्पादन किया जाता है, जो कि यहां आने वाले पर्यटकों को अधिक आकर्षित करता है। लेकिन, यहां पर बहुत तेज दुर्गंध आती है,जिससे बचने के लिए आपको फेस मास्क का उपयोग करना होता है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button