White Teeth Remedies : दांतों का पीलापन साफ़ करे इन चीजों से

White Teeth Remedies : चेहरे की खूबसूरती में दांतो का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दांत अगर सफ़ेद और चमकीले हो तो ये खूबसूरती और भी ज्यादा निखर जाती है। दांतो में पीला पन हमारी ही कुछ खान-पान की गलत आदतों से और मुंह की सही तरह देखभाल नहीं करने से होती है और यही पीले दाँत आपके चेहरे की खूबसूरती को कम करता है। दांतों का पीला होने का सबसे बड़ा कारण प्लेक है। जब इसकी परत मजबूत हो जाती है, तो यह टार्टर का रूप ले लेता है और धीरे-धीरे दांतों की जड़ो में घुसकर मसूड़ों को खोखला करता है। समय रहते टार्टर की सफाई नहीं की गई, तो यह दांतों में दर्द होना, दांतों में सड़न, मसूड़ों की बीमारियां, मसूड़ों से खून आना, मुंह से बदबू आना, पायरिया और कैविटी जैसी गंभीर दे सकता है।

टार्टर को साफ़ करने और पीले दांतों को सफेद बनाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते है कुछ चीजे जो आपके दांतो को सफ़ेद और चमकीला बनता है।

READ MORE : BLACK TYRE : क्या आप जानते है वाहनों के पहिये काले ही क्यों होते है ? कलरफुल क्यों नहीं ?

दांतो को करे साफ़ इन चीजों से | White Teeth Remedies

सेब का सिरका

एप्पल विनेगर को नैचुरल एसिड माना जाता है। इससे आप अपने दांतों पर जमा पीला प्लेक हटा सकते हैं। इसके लिए आपको एक कप पानी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिक्स करना है। इसे मुंह में 1-2 मिनट तक घुमाएं, फिर पानी से कुल्ला कर लें। ध्यान रहे कि सेब के सिरके का अधिक उपयोग न करें क्योंकि यदि इसका बार-बार उपयोग किया जाए तो यह आपके दांतों के इनेमल को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

आम और अमरूद के पत्ते

आम और अमरूद के पत्तों को दांतों पर रगड़ने से उन्हें सफेद बनाने में मदद मिल सकती है। यह हरे पत्ते इनेमल क्लीनर के रूप में काम करते हैं। इसके लिए आप लहसुन, सेंधा नमक, अमरूद और आम की पत्तियों को पीसकर पाउडर बना लें और इस पाउडर से रोजाना दांतों को रगड़कर साफ करें। इससे दांत और मसूडे मजबूत बनते हैं।

READ MORE : Bageshwar Dham Sarkar : बिना बताये कैसे जान जाते है बाबा मन की बात क्या है साइंस ?

एलोवेरा | White Teeth Remedies

एलोवेरा के बहुत सारे फायदे हैं जिनमें दांतों की सफाई भी शामिल है। दांतों पर जमी पीली गंदगी हटाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में चार चम्मच ग्लिसरीन, पांच बड़े चम्मच बेकिंग सोडा, लेमन एसेंशियल ऑयल की कुछ ड्रॉप्स और एक कप पानी मिलाएं। इस मिश्रण का प्लेक और टार्टर को हटाने के लिए इस्तेमाल करें।

नमक और सरसों का तेल

आयुर्वेद में नमक और सरसों के तेल को एक रोगों के लिए एक बढ़िया पारंपरिक उपचार माना गया है। डॉक्टर के अनुसार, नियमित रूप से सरसों के तेल और नमक से दांतों की सफाई करने से न केवल दांतों में सफेदी आती है बल्कि मसूड़े की सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए एक चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच नमक मिलाकर इससे दांतों और मसूड़ों की मालिश करें। बाद में पानी से कुल्ला कर लें।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button