Wedding Muhurta 2024 : देखे साल 2024 में कितने दिन रहेंगे विवाह करने के लिए शुभ

Wedding Muhurta 2024 : विवाह शब्द सुन कर हमसे बहुत लोगों के चेहरे पर एक अलग ही ख़ुशी आ जाती है फिर वह किसी रिश्तेदार की शादी हो या अपने किसी दोस्त या सहेली की। एक उम्र के बाद जिसकी शादी होना है उसके चेहरे पर तो अपार ख़ुशी दिखाई देती है फिर वह लड़का या लड़की और इन दोनों से ज्यादा ख़ुशी इनके परिवार को होती है और बाद चढ़ कर विवाह के लिए तैयारी भी की जाती है।

लेकिन विवाह के लिए साल 2024 में हिन्दू पंचाग अनुसार लगभग 77 दिन ही शादी के लिए शुभ दिन माने जा रहे है। वैसे बात करे साल 2023 दिसंबर की तो अभी बहुत शादी हो रही है जो की खरमास शुरू होने के साथ ही बंद हो जाएँगी। हिन्दुओ में पौराणिक ग्रंथो और पुराणों के अनुसार खरमास को विवाह योग्य नहीं माना जाता है। और खरमास ख़तम होने में साल 2024 की शुरुवात हो जाएँगी। तो आइये जानते है साल 2024 में कितने दिन विवाह के लिए शुभ और मंगलकारी होंगे।

Hunter 350 : बुलेट से भी कम कीमत में घर लाये रॉयल एनफील्ड की ये बाइक

77 दिन ही हो सकेंगी साल 2024 में शादी | Wedding Muhurta 2024

खरमास ख़तम होने के बाद विवाह के लिए शुभ मुहर्त सीधे फरवरी 2024 में होंगे जो की हमारे लिए नया वर्ष भी रहेंगा। अगर आप भी इस साल यानि 2024 में शादी करने का सोच रहे हो तो ध्यान दे की साल 2024 में विवाह के कम मुहर्त है। साल 2024 में शादी के कुल 77 मुहूर्त हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा मुहूर्त फरवरी में हैं। फरवरी 2024 में 20 दिन ही शादियों के शुभ मुहूर्त हैं, उसके बाद जुलाई के बाद सीधे नवंबर में शादी के मुहूर्त है।

Baba Kaal Bhairav : नगर में प्रजा का हाल जानने निकले कोतवाल

मई और जून 2024 के महीने में एक भी विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है क्युकी इन दोनों महीना में शुक्र ग्रह अस्त होने वाला है, जिसके चलते मई और जून में शादी नहीं हो सकती है। इसके बाद जुलाई में शुक्र उदित होंगे, तब शादी जुलाई के महीने में की जा सकती है। ऐसी स्थिति साल 2000 में इससे पहले बनी थी। ज्योतिषों के अनुसार, शादी के लिए शुक्र और गुरु ग्रह का उदित होना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये दोनों ही ग्रह विवाह के कारक हैं। साल 2024 में 23 अप्रैल 2024 से 29 जून 2024 तक शुक्र अस्त रहेंगे। वहीं, 6 मई 2024 से गुरु भी अस्त हो जाएंगे, जो 2 जून 2024 को उदित होंगे इस कारण वश जुलाई के महीने से विवाह शुरू होंगे।

NOTE : यहाँ दी गयी जानकारी सामान्य है अधिक जानकारी के लिए आपके पंडित जी से जरूर राय ले। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button