Web Portal : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन किया वेबपोर्टल लोकार्पण

Mangubhai Patel inaugurated the web portal of Raj Bhavan : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन वेब पोर्टल (http://governor.mp.gov.in/) के नव-संस्करण का लोकार्पण किया। राज्यपाल को वरिष्ठ अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि पोर्टल के नव-संस्करण के निर्माण से एक ही साईट पर अनेक उपयोगी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नव-संस्करण को बहुउद्देशीय उपयोग के साथ-साथ यूजर फ्रेंडली भी बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी परिवर्तन किए गए हैं।

READ MORE : Onion and Garlic: देखे क्यों नहीं खाते है सावन माह में प्याज और लहसुन

लोकार्पण में विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे | Web Portal

राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा ने एम.पी.एस.ई.डी.सी. एवं एन.आई.सी. के सहयोग के प्रति आभार जताया। लोकार्पण में राज्यपाल के उप सचिव श्री स्वरोचिष सोमवंशी, एम.पी.एस.ई.डी.सी. के महाप्रबंधक श्री अभिजीत अग्रवाल, एन.आई.सी. मध्यप्रदेश के उप-महानिदेशक श्री संजय हार्डीकर, वरिष्ठ निदेशक श्री कमलेश जोशी एवं राजभवन एन.आई.सी. आई.टी. सेल प्रभारी श्री जितेन्द्र पाराशर उपस्थित थे।

READ MORE : REASON BEHIND PREGNANCY: क्या आप जानते है 9 महीने 9 दिन गर्भ रहने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button