Weather September : किसानों के लिए अच्छी ख़बर, अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

Weather Update September : इस समय मध्यप्रदेश में मानसून की गतिविधियां एक दम रुक सी गयी है लग ही नहीं रहा की इस समय बारिश का मौसम शुरू है। बादल भी छंट से गए हैं जिसके कारण मौसम साफ रहने से धूप भी गर्मी जैसे तेवर दिखने लगी हैं। धीरे-धीरे तापमान लगातार बढ़ने लगा है। बीते शनिवार को मध्य प्रदेश के 18 शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया था। सबसे अधिक 37.4 डिग्री तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। अभी तक मध्यप्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 27 जिलों में सामान्य से 20 से 46 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है। इससे किसानो की फसलों को काफ़ी नुक़सान हो रहा है।

READ MORE : Hyundai Exter ने की टाटा और मारूति की गाड़ी की बोलती बंद

किसानों के लिए अच्छी ख़बर | Weather Update September

इस बीच मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर का आश्वाशन दिया है। मौसम के अनुसार रविवार को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने जा रहा है। इससे मंगलवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने और 5 सितंबर से मध्य प्रदेश में रुक-रुककर कर वर्षा होने का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। रुक-रुककर बौछारें पड़ने का सिलसिला लगभग 1 सप्ताह तक बना रह सकता है।

READ MORE : Bajrang Dal : डेडवाकुंड,कुंडी,पंचायत के जंगल से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़े 35 गौवंश

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से वातावरण से नमी कम होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून द्रोणिका का पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों छोर हिमालय की तलहटी में पहुंच गए हैं। इस वजह से मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई है। इस वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। 5 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button