VIRAL ANSWER SHEET : पेपर को बच्चे ने बना दिया मज़ाक, टीचर पढ़-पढ़ कर हुए लोट पोट

VIRAL ANSWER SHEET : सोशल मीडिया के कारण आज कल किसी भी चीज को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है और बहुत कम समय में अधिक लोगो तक पहुंच जाता है ऐसे में एक बच्चे की एग्जाम की आंसर शीट इंस्टाग्राम पर वायरल हो गयी है जिससे पढ़ के चेक करने वाले टीचर्स अपनी हसी को रोक ही नहीं पाए होंगे, क्योकि इस छात्र ने अपने भूगोल के पेपर में सारे विश्व का सार एक ही पेज में लिख डाला है। आप भी जब इस आंसर शीट को पड़ेंगे तो अपनी हसी को रोक नहीं पाएंगे।

आपने और हमने स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई करी ही है और पढ़ते-पढ़ते बहुत तरह के छात्र-छात्राएं देखने को मिलते हैं। कुछ छात्र ऐसे होते हैं, जिनका पढ़ाई में अपने आप ही मन लगता है और आंसर शीट में पूरा लिखने के बाद भी दूसरी शीट भी ले लेते है जबकि कुछ ऐसे होते हैं, जो पढ़ाई पूरी तरह गोल होते हैं। ऐसे छात्रों को आंसर शीट में लिखते टाइम कुछ समझ नहीं आता और आंसर शीट में कुछ भी लिख देते है। परीक्षा के वक्त इनकी क्रिएटिविटी आसमान पर होती है।

READ MORE : Bageshwar Dham Sarkar : बिना बताये कैसे जान जाते है बाबा मन की बात क्या है साइंस ?

छात्र ने भाखड डैम से लेकर वर्ल्ड वॉर तक की हिस्ट्री लिख डाली | VIRAL ANSWER SHEET

https://www.instagram.com/p/CqzJzuvPu57/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

छात्र ने अपनी आंसर शीट (Viral Answer of Student) में ऐसी-ऐसी बातें लिखीं हैं, जो सामान्य तौर पर इंसान एक साथ सोच ही नहीं सकता है इसे इंस्टाग्राम (Instagram) पर fun ki life नाम के अकाउंट से शेयर की गई है ,आंसर शीट को देखकर लग रहा है कि सवाल भाखड़ा नागल परियोजना को लेकर पूछा गया था। जिस पर छात्र ने आंसर में पूरा विश्व का सार लिख डाला।

भाखड़ नांगल डैम सतलज नदी पर बना सतलज नदी पंजाब में है। पंजाब सरदारों का देश है। सरदार पटेल भी एक सरदार थे। उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है। लोहा टाटा में बनता है। लेकिन टाटा हाथ से किया जाता है। और कानून के हाथ बड़े और लंबे होते है। पं जवाहर लाल नेहरू कानून जानते थे। उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। चाचा नेहरू को गुलाब बहुत पसंद थे। गुलाब 3 किस्म के होते है पिने वाला शरबत, खिलने वाला और गुलाबरी। गुलाबरी बहुत मीठा’ होता है। मोठी तो चिनी भी होती है। चीनी अक्सर चीटी खाती है।

READ MORE : Pola 2023 : देखें इस बार पोला कब है और इसकी पौराणिक कथा

हठी को चींटी से सख्त नफरत है। लन्दन का हाथी विख्यात है। लंदन जर्मेनी के पास है। जर्मनी की वॉर फेमस है। वार 3 तरह के होते है। सोमवार, मंगलवार, बुधवार गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और World War. वर्ल्ड वॉर बहुत ख़तरनाक होते है। खतरनाक तो शेर भी होता है। 40 शेर का एक मन होता है। मन बहुत चंचल होता है। चंचल मेरे पीछे बैठती है। चंचल, मधुबाला की छोटी बहन है। मधुबाल ने फिल्म शक्ति में काम किया था। शक्ति मुट्ठी में होती है। छोटे छोटे झगड़ो में मुट्ठी बाँध कर मारने का शौख पंजाबियों को होता है। पंजाबी, पंजाब में रहते हैं। और पंजाब में ही भाखड़ा नागल डेम स्थित है।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button