VIJAY SANKALP ABHIYAN :बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कलस्टर कार्यक्रम संपन्न

VIJAY SANKALP ABHIYAN BETUL:-  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। भारतीयो को जैसा सम्मान आज विश्व मे मिल रहा है। इसके पीछे भारत की सरकार की संकल्प शक्ति और वसुधैव कुटुंबकम की नीति है। उपरोक्त उदगार भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ने गंज मंडल के बूथ विजय संकलय अभियान के तहत द्वितीय कलस्टर कार्यक्रम केशर बाग में कहते हुए कहा कि आने वाले दिनो में विधानसभा और लोकसभा चुनाव किसी धर्म युद्व से कम नही होगें।

VIJAY SANKALP ABHIYAN START

एक तरफ असुरी सेना है जो राष्ट्र के वैभव और लोकतंत्र को नजरअंदाज करती है। दुसरी तरफ हम राष्ट्र भक्तो की सेना होगी। हमें अपने विचार के लिए युद्व में विजयी होना है।

प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के लिए काम कर रही हैं

आज हम इसी संकल्प को लेकर राष्ट्र की आराधना और रक्षा में जुट जाएं तो हमारे विचार विजयी होगें। कलस्टर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांव गरीब और किसान के लिए पूरी चिंता के साथ काम कर रहे है। बेटियो के साथ साथ अब महिलाओ को भी सशक्त करने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है।

अगले महीने से मिलने लगेंगे लाड़ली बहनो को पैसे

बहनो के खातो में 10 जुन से लाडली बहना योजना के तहत राशी आना शुरू हो जाएगी। महिलाओ के सशक्त होने से परिवार सशक्त होगें। परिवारो के सशक्त होने से प्रदेश सशक्त होगा। प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए अगले चुनावो में हमे भाजपा के विचारो को विजयी बनाने का संकल्प आज यहां लेना है।

यह भी पढ़े :-LADLI BAHANA SAMMAN:तिलक लगाकर किया लाडली बहना का समान

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बूथ पदाधिकारियो और मंडल के जिम्मेदारो से पार्टी स्तर पर चल रहे कार्यक्रमो की जानकारी लेेते हुए कहा कि हमें हमारी भाजपा सरकारो द्वारा विभिन्न योजनाओ के माध्यम से लाभान्वित परिवारो से सतत संपर्क बनाए रखना है।

9 वर्षो से देश की सेवा में BJP : VIJAY SANKALP ABHIYAN

आने वाले दिनो में महाजनसंपर्क अभियान की भूमिका को समझाते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले 9 वर्षो में देश के हर वर्ग की चिंता की है। वहीं विश्व में हमें सम्मान मिल रहा है। दुसरी तरफ राज्य सरकार ने भी कल्याणकारी कार्यो का इतिहास रचा है। इसी सुशासन के बूते जनता हमारे साथ पहले भी रही है और अभी भी है। बस कार्यकर्ताओ को इस बार 51 प्रतिशत वोट शेयर बढाने के लिए जुटने की जरूरत है। जनता का आर्शीवाद जरूर मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि : VIJAY SANKALP ABHIYAN

कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, विधानसभा विस्तारक केशव उर्मिल, विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वरसिंह चंदेल, प्रकोष्ठो के जिला संयोजक नरेन्द्र शर्मा, राजेश आहूजा, रवि लोट,सतीश बडोनिया मंचासीन थें। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने द्वारा एंव आभार मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवीय ने व्यक्त किया।

मेद्यावी छात्र शिवम राठौर का सम्मान

VIJAY SANKALP ABHIYAN

भाजपा गंज मंडल के कलस्टर सम्मेलन के दौरान CBSC दसवीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रवीण सूर्ची में दसवां स्थान प्राप्त करने पर जिले के मेद्यावी छात्र शिवम राठौर पिता भीम राठौर का सम्मान भी किया गया । इस अवसर पर मेद्यावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भाजपा सांसद दुर्गादास उइके एवं पूर्व सासंद हेमंत खंडेलवाल ने ग्यारह – ग्यारह हजार रूपये की राशी उच्च शिक्षा के लिए देने की बात कहते हुए वादा किया कि जब भी भविष्य में मेद्यावी छात्र की पढाई को लेकर जो भी बन पडेगा वह मदद की जाएगी।

यह भी पढ़े :-BJP MEETING: कांग्रेस के झुठ को सामने लाए पदाधिकारी – बबला शुक्ला

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button