Vastu Tips For Sleep: क्या आप भी परेशान है अनिद्रा से तो करे ये उपाय

Vastu Tips For Sleep

Vastu Tips For Sleep: हम लोग कई बार नींद में ही इतना डर जाते हैं कि बोल भी नहीं पाते और डरने लगते है। यह स्थिति कई बार बच्चो के साथ भी हो सकती है। युवा या प्रौढ़ भी नींद में अचानक घबराकर उठ सकते हैं। ऐसा अलग-अलग कारणों से होता है।अनिंद्रा होने से हमारा दूसरा दिन भी ख़राब होता है. ज्योतिष की सलाह मान कर इस समस्या को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है।

पंडित के अनुसार ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण नींद उचट सकती है। ऐसा किसी स्ट्रेस या बीमारी की वजह से भी हो सकता है। उन सबके अंत में ग्रहों का ही असर होता है। यदि किसी भी तरह से इन ग्रहों को नियंत्रित कर लिया जाए या अनुकूल बना लें तो समस्या हल हो जाएगी।

अनिद्रा की समस्या दूर करने के लिए उपाय (Vastu Tips For Sleep)

चंदन के इत्र से

वैदिक ज्योतिष के अनुसार नींद का घऱ बारहवां भाव होता है। यहां पर राहु का स्वामित्व रहता है। यदि राहु अनुकूल हो जाए तो नींद और तनाव संबंधी समस्त बीमारियों से पीछा छूट जाता है। इसके लिए आपको सोते समय अपने बेडरूम में चंदन का इत्र छिड़क दें। ध्यान रखें कि आपको परफ्यूम का प्रयोग नहीं करना है।

जौ के कुछ दाने

यदि किसी बच्चे या बड़े की बार-बार नींद टूट जाती है तो रात को अपने सिरहाने जौ के कुछ दाने रख लें। इन दानों को सुबह कबूतरों या दूसरे पक्षियों को खिला दें। ऐसा करने से उस व्यक्ति की नींद की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। साथ ही जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी इसका लाभ मिलेगा। आर्थिक समृद्धि भी मिलने लगेगी।

यह भी पढ़े : Aquarium Vastu: जानें फिश एक्वेरियम के नियम और रखने की दिशा

बेडरूम में सामान कम रखे

कभी भी अपने बेडरूम में या बेड के अंदर जूते, चप्पल, गंदगी या इलेक्ट्रिक सामान नहीं रखें। ऐसा करना उस रूम में रहने वालों के लिए स्थाई रूप से अनिद्रा की समस्या लेकर आता है। इस तरह के फालतू कबाड़ को बेडरूम से बाहर ही रखना चाहिए। पारंपरिक वास्तु ज्योतिष के अनुसार ऐसा करना भी अनिद्रा का कारण बनता है। आप अपने बेड के बॉक्स को पूरी तरह से खाली कर देंगे, आपको अपने-आप ही अच्छी नींद आने लगेगी।

बेड की चादर और तकिए

कभी भी अपने बिस्तर की चादर को बिना धोएं लंबे समय तक प्रयोग न करें। ऐसा करना भी अनिद्रा लाता है। प्रत्येक तीन से चार दिनों में बेड की चादर और तकिए के कवर को धो लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उस बिस्तर पर सोने वाले में नेगेटिविटी आती है। नियमित रूप से बेडशीट और पिलो कवर को बदलते रहें।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button