Union Minister Tomar in mp:विकास के झूठे दावे करने वालों के बहकावे में न आएं:-केन्द्रीय मंत्री तोमर।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ने मुरैना से प्रत्याशी रघुराज के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन।

Union Minister Tomar in mp campaign :- विकास कार्य कोई व्यक्ति नहीं सरकार करती है। कुछ लोग विकास कराने के झूठे दावे कर जनता के बीच भ्रम पैदा करने का प्रयास करते है। ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं, वे लोग सरासर झूठ बोलते है। यह बातें केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। श्री तोमर, शुक्रवार को मुरैना सीट से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह कंषाना के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर रहे थे।

Union Minister Tomar in mp for election 2033

पूजा अर्चना के बाद कार्यालय प्रारंभ | Union Minister Tomar in mp 2023

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने शुक्रवार की शाम 4 बजे MS ROAD पर नगर निगम दफ्तर के सामने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह कंषाना ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर में एमएस रोड स्थित वासुदेव गार्डन से रैली निकाली। जो एमएस रोड, गणेशपुरा की पुलिया, सदर बाजार, हनुमान चौराहा, ओव्हरब्रिज चौराहा से होकर चुनाव कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह कंषाना ने नगर में सघन जनसंपर्क किया और मतदाताओं से कमल के फूल के बटन को दबाकर भाजपा को जिताने का आव्हान किया।

उद्घाटन में जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता रहे उपस्थिति

भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह कंषाना, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, नागेन्द्र तिवारी, पूर्व जिपं अध्यक्ष हमीर सिंह पटेल, चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक श्रीबल्लभ डण्डौतिया, विधानसभा संयोजक महेश मिश्रा, वीरेन्द्र हर्षाना, राजीव कंषाना, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया, नितिन गुप्ता, सोनू शर्मा, अनूप जैन, अरविंद सिंह सिकरवार, राजेश सिकरवार, दिलीप पिप्पल नीरज भदौरिया निक्की आदि उपस्थित थे।

यह भीं पढ़ें :- BJP STAR CAMPAIGNERS LIST: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखे कितने प्रचारक है शामिल।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, आपके अपने व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे। अपने FACBOOK PAGE से जुड़ने के लिए “यहां क्लिक करें“।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button