TREE VASTU TIPS : क्या आपके घर के सामने भी लगे है ये पेड़ जो लाते है नकारात्मकता

TREE VASTU TIPS FOR HOME : वैसे तो भारत में आयुर्वेद के अनुसार हर पेड़-पौधे का विशेष महत्व है, सभी पेड़-पौधे के किसी न किसी भाग का प्रयोग औषधि के रूप में किया जाता है। यह पेड़- पौधे दिखने में सूंदर भी होते है और इससे लोगो को स्वास्थ्य में भी लाभ मिलता है लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ पेड़- पौधों को घर में नहीं लगाना चाइये। वास्तुशास्त्र में हर वस्तु को रखने और प्रयोग करने के लिए नियम बनाये गए है जिसका पालन करने से हमारे जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य का लाभ होता है।

वास्तु के अनुसार बहुत से ऐसे पेड़-पौधे होते है जिनको घर में लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है जैसे केले का पौधा, समी का पौधा, तुलसी आदि लेकिन कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी है जिनको घर में और घर के सामने आँगन में नहीं लगाना चाइये और ना ही ये पेड़-पौधे आपके घर के सामने रखना चाइये क्योकि इससे आपके घर में नकारत्मकता आती है और साथ ही विभिन्न बीमारियों आगमन भी होता है। आइये जानते है किन पेड़-पौधों को घर में नहीं लगाना चाइये।

READ MORE : Some Important Questions : कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आपको जानना है जरुरी

नकारत्मकता लाने वाले कुछ पौधे | TREE VASTU TIPS

  • घर में दूध वाले पेड़ को नहीं लगाना चाइये है जैसे मदार के पेड़ इसे वास्तु के अनुसार घर के लिए अशुभ माना गया है।
  • घर के सामने बेर के पेड़ को नहीं लगाने चाइये। वास्तु के अनुसार यह पेड़ मानसिक तनाव पैदा करता है और घर में गृहकलेश लाता है।
  • घर के सामने गुलर का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए, इससे राहु का परेशानी बढ़ती है।
  • बरगद का पेड़ घर के सामने होने से परिवारीक रिश्ते में दरार आती है, पारिवारिक कलह बढ़ता है।
  • इमली के पेड़ को भी घर के सामने या प्रवेश द्वार पर नहीं लगाना चाहिए यह पेड़ वैवाहिक जीवन में बाधा पैदा करता है।
  • खजूर का पेड़ को घर के आंगन या घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए क्योकि इससे घर में दरिद्रता आती है।
  • घर में पीपल का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए यह भी अशुभ प्रभाव देता है। यह घर से दूर ही होना चाइये।

READ MORE : Brahma Muhurta : ब्रह्म मुहूर्त में उठकर करें सबसे पहले यह काम बदल जाएंगी किस्मत

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button