Diwali Solar Eclipse: दिवाली पर सूर्य ग्रहण का साया, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

इस बार पांच के बजाय छह दिन का होगा दीपोत्सव, 27 साल बाद दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर रहेगा सूर्यग्रहण का साया। 4.32 बजे दिखेगा सूर्यग्रहण, शाम 5.50 बजे होगा सूर्यास्त.

Diwali Solar Eclipse: इस वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण के कारण इस बार पांच दिवसीय दीपोत्सव छह दिवसीय होगा। चर्तुदशी युक्त अमावस्या में दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के दिन खंडग्रास सूर्यग्रहण रहेगा, भारत में ग्रहण की शुरूआत शाम 4.15 से 5.30 के मध्य होगी। ऐसा संयोग 27 साल बाद बना है।भारत एक आध्यात्मिक देश है जंहा प्रकृति का भी पूजन किया जाता हैं।

25 अक्टूबर को सुबह 4.51 बजे से सूतक लग जाएगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव होने से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट अगले दिन बुधवार को मनाया जाएगा। रायपुर में शाम 4.51 बजे सूर्यग्रहण प्रारंभ होगा, शाम 5.29 बजे सूर्यास्त होगा। यानि 52 प्रतिशत सूर्यग्रहण होने से शाम 5.29 बजे आधा बिंब 50 प्रतिशत ही चमकीला दिखेगा। सबसे पहले जम्मूकश्मीर में शाम 4.15 बजे ग्रहण दिखेगा।

Diwali Solar Eclipse का समय होगा:-

इस दौरान चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीचों बीच आ जाएगा, जिससे चन्द्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ेगी और कुछ देर के लिए सूर्य का प्रकाश कम दिखाई देगा। भारत के अधिकांश हिस्सों में ग्रहण के साथ ही सूर्य अस्त हो जाएगा इसे एक अच्छा संकेत नहीं कह सकते। यूरोप, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अफ्रीका के कुछ देशों उत्तरी हिन्द महासागर, पश्चिमी एशिया आदि में अधिक समय तक रहेगा।

टूटेगी पंरपरा आमतौर पर गोवर्धन पूजा के दिन भगवान को गर्म तासीर के व्यंजन बाजरा, चावल, मूंग और मोठ सहित कच्चे भोजन का भोग लगाना चाहिए। दिवाली पूजा पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा।

दीपावली पूजन का मुहूर्त 24 अक्टूबर 2022 सर्वश्रेष्ठ समय : प्रदोष काल सायं 5.47 से रात्रि 8.21 बजे तक।

25 अक्टूबर 2022 खण्डग्रास सूर्य ग्रहण का समय समस्त भूमंडल पर : दोपहर 2.28 बजे से प्रारंभ ग्रहण मध्य : 4.30 बजे ग्रहण समाप्त : शाम 6.32 बजे तक।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button