Teeths Astrology: आपके 32 दांत बनाते हैं आपको औरों से अलग

अब आपके दांतों की संख्या बताएगी आपका भविष्य और स्वभाव।

Teeths Astrology For People: हिन्दू धर्म में कई सारे शास्त्र हैं जैसे कि पाक शास्त्र, स्वप्न शास्त्र, हस्तरेखा शास्त्र आदि। इन्हीं में से एक है सामुद्रिक शास्त्र। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के एक एक भाग के बारे में कई रोचक जानकारियां दी गई हैं।सामुद्रिक शास्त्र में ये भी बताया गया है कि शरीर के हर भाग का व्यक्ति के भविष्य से क्या नाता है।

सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि हर व्यक्ति के मुंह में दांतों की संख्या एक जैसी नहीं होती है। यानी कि किसी के मुंह में 28, किसी के मुंह में 30 तो किसी के (Teeths Astrology) मुंह में 32 दांत होते हैं। ऐसे में अलग अलग दांतों की संख्या से व्यक्ति की अलग अलग विशेषताएं पता चलती हैं।

जिन लोगों के होते हैं 32 दांत

  • जिन लोगों के मुंह में 32 दांत होते हैं उनका जीवन बड़े ही आराम से बीतता है।
  • ऐसे लोग दूसरों से उनका राज उगल वाने में माहिर होते हैं।
  • ये अपनी कोई बात किसी के साथ साझा करें या न करें दूसरों की गुप्त बातें आसानी से जान लेते हैं।

जिन लोगों के होते हैं 30 दांत

  • जिन लोगों के 30 दांत होते हैं उनकी आर्थिक स्थिति न खराब होती है न अच्छी।
  • इन लोगों में पैसा ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की खासियत होती है।
  • ऐसे लोग कभी भी कर्ज की परेशानी नहीं उठाते।

Read More : Jaggery Benefits: ठंड में इस टाइम खाएंगे गुड़ तो मिलेंगे फायदे

जिन लोगों के होते हैं 29 दांत

  • ऐसे लोग हमेशा खुश और मौज में रहते हैं।
  • मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा इन पर बनी रहती है।
  • इन्हें सभी सुख और ऐशो आराम प्राप्त होते हैं।
  • इनकी जीवन का कोई भी काम बिना रुके पूरा हो जाता है।

जिन लोगों के होते हैं 28 दांत

  • जिन लोगों के 28 दांत होते हैं उनका भाग्य कभी साथ नहीं देता।
  • इन्हें जीवन में अथाह संघर्ष करना पड़ता है।
  • सफलता मिलने के बाद भी कहीं न कहीं किसी न किसी बात पर यह तनाव ग्रस्त रहते हैं।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button