Tapti Yatra:मां ताप्ती दर्शन परिक्रमा यात्रा का हुआ समापन।

Tapti Yatra :- ताप्ती दर्शन पदयात्रा परिक्रमा का समापन सूरत जिले के डुमस में हुआ। मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात के ग्रामीण अंचलों से होते हुए यात्रा डुमस पहुंचने पर जितेन्द्र कपूर, उषा द्विवेदी, महेन्द्र दीक्षित, ब्रजभूषण पांडे, सेवाराम नरवरे ने डुमस पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। पदयात्रियों से ग्रामीणजन उनके गांव में ताप्ती के जन्मोत्सव(Tapti Yatra) मनाने में संबंध में चर्चा करते हैं।

यह भी देखे :- Tapti Ji ki Aarti : सूर्य पुत्री माँ ताप्ती जी की प्राचीन आरती (मराठी), जानें गौरवशाली इतिहास।Tapti Yatra

पदयात्रा समिति (Tapti Yatra)के पदाधिकारी प्रत्येक पड़ाव पर बड़ी उत्सुकता से ताप्ती के विषय में जानकारी प्राप्त करने रहे। पदयात्री सुभाष कालभोर ने बताया कि ग्रामीणजन पूछते थे की ताप्ती के किनारे गांव में कौर-कौन से धार्मिक स्थल हैं, कौन से साधू संत निवास करते हैं।

Tapti Yatra
Tapti Yatra

Tapti Yatra में सारी सुविधाएं उपलब्ध

पदयात्री युधिष्ठर शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान गावं में हमें ताप्ती के नाम के कारण हमें सब सुविधा जैसे चाय-नाश्ता, एवं नहाने के लिए गर्म पानी उपलब्ध कराते रहे। भजन गायक आनंदराव कवडक़र ने बताया कि गांव में एक से बढक़र एक भजन गायक मिले। जो ताप्ती के सुंदर भजन सुनाते हैं।

Tapti जी ही हिम्मत देती हैं

लिम्बाराम झाड़े ने बताया कि 10 वर्ष से लेकर 75 वर्ष के पदयात्री यात्रा में सम्मिलित रहे। समिति के संरक्षक अरूण किलेदार ने कहा कि एक हजार किलोमीटर की इस यात्रा में सभी को ताप्ती जी ही हिम्मत देती हैं। समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र कपूर ने कहा कि विगत 16 वर्षो में बिना किसी विघ्न के पदयात्री सकुशल घर आते हैं। ब्रज पांडे ने कहा कि यात्रा के लिए धर्म प्रेमी कुल लोग अधिक सहायता उपलब्ध कराते हैं। इन सब के कारण यात्रा चल रही है।

गणमान्य लोगों ने स्वागत किया

यात्रा के समापन के बाद यात्री विश्वकर्मा मंदिर पुंहचने पर अरूण किलेदार, राजेन्द्र साहू, भगवत चढ़ोकार, लतेश पंवार, सुनील शर्मा, समीर खान, ङ्क्षपंटु खंडेलवाल, राजू खंडेलवाल, ब्रज मोहन भट्ट, ला.शोभा भट्ट, ला.रामप्रकाश गुगनानी, ला.परमजीत सिंह वालिया, आदि गणमान्य लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। विकास दीक्षित एवं अमित अवस्थी ने सभी को भोजन पैकेट उपलब्ध कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button