Swati Maliwal: आधी आबादी का स्वतंत्र स्वर स्वाति मालीवाल।

Swati Maliwal Delhi Sansad :- दिल्ली की ‘डेयरडेविल लेडी’, ‘निर्भया’ और ‘मणिपुर हिंसा’ में पीड़ितों के लिए आवाज उठाने वाली, महिलाओं के खिलाफ़ अपराध से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहने वाली और समाज सेवा को अपना कर्तव्य समझने वाली ।
जिनका कहना है : लड़ेंगे… जीतेंगे…
यह चर्चा चल रही हैं वर्तमान में AAP (आम आदमी पार्टी) की राज्यसभा महिला सांसद :) स्वाति मालीवाल की…..

गाजियाबाद से राज्यसभा सांसद तक का उनका सफर संघर्षों और उपलब्धियों से भरा है।
शिक्षा और प्रारंभिक जीवन:
गाजियाबाद में जन्मी स्वाति मालीवाल ने सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने कुछ समय एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया, लेकिन सामाजिक सेवा के प्रति उनका जुनून उन्हें NGO “परिवर्तन” में ले गया।

राजनीतिक सक्रियता:
आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़कर स्वाति ने अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिल्ली महिला आयोग:
जुलाई 2015 में, स्वाति को दिल्ली महिला आयोग (DCW) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से लड़ने के लिए कई पहल कीं, जैसे:
- “181” हेल्पलाइन
- “रेप रोको” आंदोलन 2018
- “निर्भया” केस 2012 में न्याय
- “मणिपुर हिंसा 2023” के खिलाफ आवाज
राज्यसभा सांसद:
दिसंबर 2023 में, स्वाति को AAP की ओर से राज्यसभा के लिए चुना गया।
स्वाति मालीवाल का व्यक्तित्व:
- निडर और साहसी
- महिलाओं के अधिकारों के लिए समर्पित
- एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व

अरविंद केजरीवाल के शब्दों में, “स्वाति दिल्ली की ‘डेयरडेविल लेडी’ हैं। जहां बड़े-बड़े लोग जाने से सोचते हैं, वहां स्वाति पहुंच जाती हैं। जब महिलाओं के साथ अन्याय होता है, तो 181 डायल करो, स्वाति मालीवाल पहुंच जाती हैं।”
निष्कर्ष:
स्वाति मालीवाल महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। उनका साहस और समर्पण महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वैसे पर्सनली ये कौन करता हैं…?
एक तो जिगरा चाहिए और एक तो भावना चाहिए कि मुझे कुछ करना है, जब ये भावना होती हैं तभी ये हिम्मत निकलती हैं।आइए हम सब मिलकर स्वाति मालीवाल के प्रयासों का समर्थन करें और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से मुक्त समाज का निर्माण करें।
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
✒लेखक सृष्टि देशमुख
संपादक कार्तिक त्रिवेदी