Suresh Pachauri Join BJP : राम मंदिर विवाद से नाराज सुरेश पचौरी, भाजपा में शामिल हुए।

Suresh Pachauri Join bjp :- धार्मिक और राजनीतिक निर्णय गलत हुए, कांग्रेस से हुए नाराज,चुनाव से पहले भगवा खेमे में बड़ी बढ़त, क्या कमजोर पड़ेगी कांग्रेस?

Suresh Pachauri in BJP :- लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार कांग्रेस को झटके दे रही है। कई कांग्रेसी नेता पार्टी का हाथ छोड़कर कमल थाम रहे हैं। अब कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी भी कांग्रेस का साथ छोड़ने जा रहे हैं। वे भोपाल में भाजपा में शामिल हों गए है।

Suresh Pachauri

एक कार्यकर्ता से करियर की शुरुवात

सुरेश पचौरी ने 1972 में कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस से अपना राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। सुरेश पचौरी के साथ भाजपा में जाने वाले अन्य लोगों में धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और अतुल शर्मा शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है।”

सुरेश पचौरी बोले | Suresh Pachauri Join BJP

“दिल्ली से पूछा गया शर्त बताइए लेकिन मैं बिना शर्त आया हूँ, कैलाश विजयवर्गीय से सीखूंगा कि चुनाव लड़ने पर जीता कैसे जाता है। धार्मिक और राजनितिक निर्णय गलत हुए कभी भी सेना से शौर्य पर प्रश्न नहीं उठाए जाते पचौरी बोले:- जाके प्रिय न राम-बदैही। तजिये ताहि कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया गया मुझे बुरा लगा कुछ तो बात है कि मोदी के पक्ष में देश है, क्योंकि होई है वही जो राम रची राखा।”

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राजनीति के संत हैं. ऐसे व्यक्ति का कांग्रेस में स्थान नहीं है।

पचौरी के जानें का कांग्रेस पर क्या असर होगा ?

पचौरी के जानें से कांग्रेस को काफी झटका लगा है. वे मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे और उनके पास बहुत अधिक प्रभाव और अनुभव है। उनके जाने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में काफी नुकसान हो सकता है। पचौरी के जाने के बाद कांग्रेस को अब मध्य प्रदेश में अपना नया नेता ढूंढना होगा. कांग्रेस के लिऐ यह एक बड़ी चुनौती होगी।

Suresh Pachauri Join BJP

भाजपा के लिए यह एक बड़ी जीत है। पचौरी के जाने से भाजपा को मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में काफी मदद मिलेगी क्योंकि सुरेश पचौरी एक वरिष्ठ नेता है और राजनीति की अच्छी समझ रखते है।

इस प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। आपके अपने ग्रुप से जुड़ने के लिए “यहाँ क्लिक करें”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button