Suresh Pachauri : शिवराज के शासन में मध्यप्रदेश हुआ बदहाल

Suresh Pachauri : 18 सालों से प्रदेश की बदहाली और बर्बादी का जनता में शिवराज राज के ख़िलाफ़ जो असंतोष था, वह अब जन आक्रोश में तब्दील हो गया है। समूचे मध्यप्रदेश में चारो ओर भयंकर अराजकता, अपराध, भय, भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट है। आदिवासी, किसान, दलित, बेटियां, बच्चे, पिछड़े, नौजवान सबकी जबान पर बस एक ही बात है, “शिवराज हटाओ प्रदेश बचाओ”। यह बात बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चक्कर रोड पर एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जन आक्रोश यात्रा प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। संयुक्त पत्रकार वार्ता में जन आक्रोश यात्रा प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, प्रदेश महासचिव एवं जिला संगठन प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी एवं यात्रा सह प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे उपस्थित थे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यात्रा प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री Suresh Pachauri ने बताया कि ये 7 यात्राएं प्रदेशभर में करीब 15 दिन में 11 हजार 400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यात्राएं प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। इसका नेतृत्व अलग अलग स्थानों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करेंगे। इस यात्रा का लक्ष्य है कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने और डराने की राजनीति से जनता को सावधान किया जाएगा।

Read More : No Car Day : देखें क्यों रखा है 22 सितम्बर को इंदौर में नो कार डे

बदहाली और बर्बादी के खिलाफ जन आक्रोश – Suresh Pachauri

पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा आज मध्यप्रदेश के कोने-कोने से कानों में जन आक्रोश का स्वर सुनाई दे रहा है। बस जनता की इसी आवाज़ को सुनकर हम ‘जनाक्रोश यात्रा’ का आगाज़ कर रहे हैं। जहां शिवराज राज के ख़िलाफ़ जनता में आक्रोश है तो दूसरी ओर कांग्रेस व कमलनाथजी के प्रति जनता में जोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश की जनता में भयंकर जन आक्रोश क्यों व्याप्त हुआ ? क्योंकि शिवराज राज ने पहले तो किसानों की आमदनी कम कर दी। युवाओं के भविष्य को व्यापम और पटवारी परीक्षा घोटाले की भेंट चढ़ाकर उनके भविष्य की हत्या कर दी।

क्योंकि हमारे आदिवासी भाइयों के मुँह पर भाजपा नेता द्वारा पेशाब करके न सिर्फ़ उन्हें अपमानित किया गया बल्कि उनके 3 लाख 22 हजार आवास के पट्टे निरस्त करके उन्हें दरबदर भी कर दिया गया। क्योंकि पोषण आहार घोटाला करके कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाका डाला गया। शिवराज सरकार की भ्रष्टाचार की भूख यहीं नहीं रुकती, वो 45 लाख स्कूली बच्चों की स्कूल की ड्रेस खा गए। भाजपा की 22 हजार घोषणा में से कितनी पूरी हुई यह सब जानते हैं ?

Read More : Asthma Treatment:जानिए दमा के लिए स्वदेशी इलाज क्या हैं।

भाजपाई सत्ता ने मुर्दों के इलाज़ के नाम पर भी पैसे खा गए

प्रदेश महासचिव एवं जिला संगठन प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया बेशर्म भाजपाई सत्ता ने दरिंदगी की सीमाएं इस हद तक पार कर दी कि आयुष्मान योजना में मुर्दों के इलाज़ के नाम पर भी पैसे खा गए। क्योंकि जनता में आक्रोश इसलिए भी है कि भ्रष्टाचार के पाप में आकंठ तक डूबी इस सत्ता ने भगवान महाकाल को भी नहीं छोड़ा। जो भगवान को नहीं छोड़ते, वो अन्नदाता किसान, दलित, आदिवासी व नौजवान को क्या छोड़ेंगे।

क्योंकि 50 हजार से अधिक बेटियों की फ़र्जी शादी दिखाकर उनके हक का पैसा खा लिया गया और अंततः अपने पापों पर पर्दा डालने के लिए सतपुड़ा भवन को आग के हवाले कर हजारों फाइलें जला दी गईं। क्योंकि 18 सालों में मध्यप्रदेश में 58 हजार से अधिक बहन -बेटियों से बलात्कार हुए, 67 हजार से अधिक अपहरण हुए, पूरे देश में बच्चों के ख़िलाफ़ अपराध सबसे ज़्यादा मप्र में है, दलितों के ख़िलाफ़ अत्याचार में प्रदेश को नंबर वन बना दिया गया।

Read More : Testy Sabji : बारिश के मौसम में बनाये ये टेस्टी सब्जी, बनाने में भी आसान

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू – Suresh Pachauri

यात्रा सह प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कदम दर कदम यात्रा बढ़ती जाएगी, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा आज प्रदेश की जनता में कांग्रेस व कमलनाथ जी के लिए जोश है, क्योंकि 27 लाख किसानों का कर्ज माफ़ किया। 87 प्रतिशत लोगों का बिजली का बिल 100 रु से कम कर दिया।माफ़ियाओं पर वार किया, मिलावटखोरों पर प्रहार किया और अब वचन दे रहे हैं कि 500 रु में गैस का सिलेंडर देंगे। 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ़ कर देंगे, 200 यूनिट तक हाफ़ कर देंगे। बेटियों को 1500 रु प्रति माह का इंसाफ देंगे। किसानों को 5 हॉर्स पॉवर तक मोटर की बिजली मुफ़्त कर देंगे। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का उपहार देंगे।

पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देंगे। प्रदेश को जातिगत जनगणना का न्याय देंगे, किसानों का कर्ज माफ़ कर देंगे। पत्रकार वार्ता में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, प्रदेश महासचिव समीर खान, प्रदेश सचिव तिरुपति एरुलू, संभागीय प्रवक्ता हेमन्त पगारिया, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, राजेन्द्र जायसवाल, सलमान भाई सीमा अतुलकर, पुष्पा पेंड्राम, मोनिका निरापुरे उपस्थित थे।

Read More : HEALTH INSURANCE CLAIM: अच्छा तो इन वजहों से आपका हेल्थ इन्सुरेंस क्लेम फेल होता हैं।

होशंगाबाद में होगा यात्रा का समापन

यात्रा मार्ग 5 की जन आक्रोश यात्रा प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जैन, सह प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में हरदा से प्रारंभ होकर बैतूल , छिन्दवाड़ा, सिवनी एवं (होशंगाबाद) नर्मदापुरम जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र से होती हुई 1400 किमी चलते हुए नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में इस यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद व्दिवेदी, विधायक धरमू सिंह सिरसाम एवं ब्रम्हा भलावी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम सहित वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी एवं कांग्रेस जन यात्रा में उपस्थित रहेंगे।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button