SUPERVISOR JOB APPLICATION: जानिए जिले में किस विभाग में निकली लिपिक एवं सुपरवाइजर के लिए वेकेंसी

SUPERVISOR JOB APPLICATION IN BETUL :- मध्यप्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति भोपाल के अंतर्गत जिला बैतूल में एक शाखा संचालित की जाना है। जिसमें एक लिपिक एवं सुपरवाइजर की आवश्यकता है। जिले के पूर्व सैनिक, सैनिकों के आश्रितों एवं जिले के आम नागरिक पुरूष एवं महिला से उक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भी पढ़े :-WORLD ENVIRONMENT DAY CELEBRATION :विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोपे गए पौधे
अस्थाई लेकिन तनख्वा मिलेंगी | SUPERVISOR JOB APPLICATION
उक्त नियुक्तियों अस्थाई एवं मानदेय पर आधारित हैं। आवेदक की उम्र 18 से 62 वर्ष तक निर्धारित की गई है। लिपिक वर्ग के लिए एकाउंट एवं कम्प्यूटर में एमएस ऑफिस का ज्ञान अनिवार्य है। लेखा कार्य में ज्ञान रखने वाले एक्स-सर्विसमेन एवं अनुभवी व्यक्ति को वरियता दी जाएगी। सुपरवाइजर पद के लिए सेना से सेवानिवृत्त जेसीओ का ही आवेदन स्वीकार होगा।
इस प्रकार है मापदंड | SUPERVISOR JOB IN BETUL
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के नियमानुसार उक्त कार्य एवं अवधि अनुसार संपादित होगा। आवेदक स्वयं के हाथों से लिखा हुआ आवेदन (जो जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बैतूल के नाम से संबोधन हो) बायोडाटा के साथ 07 जून 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बैतूल में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार एवं टेस्ट के लिए आवेदक को किसी भी प्रकार का किराया जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा नहीं दिया जाएगा।
अधिकतम मानदेय इस प्रकार रहेंगा
सुपरवाइजर पद के लिए मानदेय 20 हजार रुपए एवं लिपिक के लिए मानदेय 13800 रुपए निर्धारित किया गया है। साक्षात्कार के लिए आवेदक का स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है, जिसमें दस्तावेज की जांच एवं कम्प्यूटर टेस्ट लिया जाएगा।
यह भी पढ़े :-BETUL TEACHER NEWS: देखे कितने प्रधानपाठकों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।