Sugar Control Tips : अब शुगर कण्ट्रोल करे इन आसान घरेलु उपायों से

Sugar Control Tips In Hindi : आज के समय में मोटापा और शुगर दो सबसे बड़ी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं हैं। जिसका मुख्य कारन अस्त-व्यस्त जीवनशैली और गलत खानपान हैं लेकिन लाइफस्टाइल और भोजन की आदतों में सुधार करके हम इन समस्याओं से बच सकते हैं। ब्लड में शुगर का लेवल बहुत बढ़ जाता है जिससे शरीर की इंसुलिन उत्पादन क्षमता प्रभावित होने लगती है। बहुत बार ऐसा भी होता है कि शरीर सक्रिय रूप से इंसुलिन का इस्तेमाल ही नहीं कर पाता हैं। शुगर अथवा डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी तो ये है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें और परहेज करें। इसके अलावा कई ऐसे घरेलू उपाय हैं जिनसे आप शुगर को कंट्रोल करके एक सामान्य जीवन जी सकते हैं।

Maa Durga Murti : देखें क्यों वेश्यालय के मिट्टी के बनती है मां दुर्गा की मूर्ति

घरेलु उपायों से करे शुगर कण्ट्रोल | Sugar Control Tips

तुलसी की पत्त‍ियों से

तुलसी की पत्त‍ियों में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पैंक्रियाटिक बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति सक्रिय बनाती हैं। ये सेल्स इंसुलिन के स्त्राव को बढ़ाती हैं। सुबह उठकर खाली पेट दो से तीन तुलसी की पत्ती चबाएं। आप चाहें तो तुलसी का रस भी पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है। तुलसी हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक भी होती है।

दालचीनी का पाउडर

दालचीनी भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाला एक प्रमुख मसाला है। दालचीनी के प्रयोग से इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने और नियंत्रित करने में मददगार है। इसके नियमित सेवन से मोटापा भी कम किया जा सकता है। दालचीनी को महीन पीसकर पाउडर बना लें और उसे गुनगुने पानी के साथ लें। इसमें मात्रा का विशेष ध्यान दें। बहुत अधिक मात्रा में ये पाउडर लेना खतरनाक हो सकता है।

Ganpati Bappa Moriya : देखें गणपति बप्पा मोरिया बोलने के पीछे का अद्धभुत रहस्य

ग्रीन टी

ग्रीन टी में उच्च मात्रा में पॉलीफिनॉल पाया जाता है। ये एक सक्रिय एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार है। प्रतिदिन सुबह और शाम ग्रीन टी पीने से फायदा जरूर होगा। ग्रीन टी हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक भी होती है।

सहजन की पत्त‍ियों का रस

सहजन की पत्त‍ियों या मुंगाना की पतियों का रस भी डायबिटीज कंट्रोल करने में बहुत कारगर है।इसे इग्लिश में ड्रमस्ट‍िक भी कहा जाता है। इस की पत्त‍ियों को पीसकर उसे निचोड़ ले और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें, इससे शुगर लेवल बढ़ेगा नहीं और कण्ट्रोल में रहेंगा।

जामुन के बीज

जामुन के बीज भी डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदेमंद हैं। जामुन के बीजों को अच्छी तरह सुखा लें, सूखने के बाद इन्हें पीसकर एक चूर्ण बना लें। सुबह खाली पेट जामुन के बीजों को गुनगुने पानी के साथ लें। इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button