Srikanth Award:श्रीकंठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर सुनील प्रजापति।

श्रीकंठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर सुनील प्रजापति चलित झांकी में प्रथम आने पर समिति ने 21 हजार, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Srikanth Award Betul :- महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री शंभू भोले उत्सव सेवा समिति थाना महाकाल चौक कोठी बाजार द्वारा शिव विवाह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल शिव बारात निकाली गई थी। शिव बारात में शामिल चलित झांकी को समिति द्वारा घोषणा अनुसार पुरस्कृत किया गया है।

चलित झांकी में कलाकार आर सुनील प्रजापति(Srikanth Award) को विशाल महाकाल मूर्ति के लिए प्रथम पुरस्कार के रुप में प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह सहित 21 हजार नगद राशि समिति के संरक्षक अक्षय तातेड ने प्रदान की। वहीं द्वितीय पुरस्कार 15 हजार राम दरबार को दिया गया। मांझी समाज सदर द्वारा सुंदर राम दरबार बनाया गया था। कलाकारों को द्वितीय पुरस्कार संदीप कौशिक एवं कैलाश धोटे द्वारा प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और 15 हजार की राशि दी गई।

इन्हे मिला तृतीय पुरष्कार

इसके अलावा तृतीय पुरस्कार 7 हजार नगद शिवलिंग निर्माण के लिए राहुल प्रजापति को समाजसेवी प्रेरणा शर्मा एवं गौरी बालापूरे द्वारा दिया गया। विशेष पुरस्कारों में प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं नगद 3100 प्रदान किए गए। इन विशेष पुरस्कारों में संस्कार वैली पब्लिक स्कूल कालापाठा को दुर्गा झांकी के लिए दिया गया

NCC को भी मिला पुरस्कार

इन्हें समिति के हितेश पवार मोनू यादव द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।एनसीसी के लिए सनी राजपूत एवं अन्य छात्रों को मोनू पंडाग्रे अमन सोनकपुरिया द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। भूत प्रेत की टोली के लिए सोनू कुशवाहा एवं साथियों को रीना दत्ता, गज्जू दत्ता ने पुरस्कार प्रदान किया। विवेकानंद महाराज खाटू श्याम झांकी को हिमांशु दुबे एवं मनीष द्वारा सम्मानित किया गया।

राधा कृष्ण की झांकी के लिए भी दिया गया पुरस्कार

राधा कृष्ण झांकी के लिए मनोज रसिया को बिट्टू ठाकुर, हिमांशु बंजारे ने पुरस्कार प्रदान किया। आदिशक्ति आर्ट ग्रुप शिव पार्वती झांकी को निक्की राजपूत, प्रदीप तिलंते द्वारा सम्मानित किया गया। गुंजन महिला मंडल आमला दुर्गा जी की झांकी को भी समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप कौशिक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ भारती, अनु माही थारवानी, विशाखा यादव, गज्जू रीता दत्ता ,अल्केश यादव, कृष्णा गौड़, मयंक यादव ,ओमकार, रामप्रसाद यादव ,वेदांत यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button