Solar Eclipse OCT 2023 : रिंग जैसे दिखने वाला है सूरज, जानें समय दिनाँक

Solar Eclipse OCT 2023 : नासा के वैज्ञानिको के अनुसार इस साल की सबसे रोमांचक खगोलीय घटना कुछ ही दिनों में घटने के लिए तैयार हैं। जिसमे हम सभी लोग आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय नजारा देख पाएंगे। साल 2012 के बाद पहली बार 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में इस सूर्य ग्रहण का आंशिक नजारा दिखाई पड़ेंगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण अमेरिका में औसत समय चार से पांच मिनट होगा। इस साल आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण को ओरेगॉन के तट से टेक्सास खाड़ी तट तक देखा जा सकेगा।

Read More : Medical College : पुर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के सार्थक प्रयास जिले को मिला मेडिकल कालेज

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की एक ख़बर के अनुसार 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को चंद्रमा सूर्य के सामने स्थित होगा, जिससे इसका अधिकांश हिस्सा छिप जाएगा लेकिन एक शानदार गोला या वलय नजर आने वाला है। अमेरिका, मैक्सिको और दक्षिण और मध्य अमेरिका के कई देशों में लाखों लोग पश्चिमी गोलार्ध में इस दुर्लभ घटना का नजारा अपनी आँखों से भी देख सकते हैं। और जो लोग यह खगोलीय घटना देखना चाहते है वह नासा के आधिकारिक प्रसारण के जरिये अपने यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, जिसकी स्ट्रीमिंग 14 अक्टूबर 2023 को ही शुरू होगी।

कब होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण | Solar Eclipse OCT 2023

विशेष रूप से वलयाकार सूर्य ग्रहण ( Solar Eclipse ) तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी से अपने सबसे दूर के बिंदु पर सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। इससे चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है, जिससे आकाश में सूर्य के प्रकाश का एक पतला घेरा या ‘आग का छल्ला’ दिखाई देता है।जबकि पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी के इतना करीब होता है कि वह आकाश में सूर्य जितना बड़ा दिखाई देता है।

Read More : African Blackwood:देखे दुनिया की ऐसी लकड़ी,जो मालामाल कर देंगी हैं।

क्या भारत वाले भी देख पाएंगे यह सूर्य ग्रहण

भारत के लोग इसे डायरेक्ट को नहीं देख पाएंगे लेकिन भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में लोग इसे नासा के आधिकारिक प्रसारण के जरिये अपने यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। नासा ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो आंशिक सूर्य ग्रहण ओरेगॉन, नेवादा, यूटा, न्यू मैक्सिको, इडाहो, कोलोराडो, एरिजोना और टेक्सास के साथ-साथ कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसके बाद यह मैक्सिको और मध्य अमेरिका से होकर गुजरेगा, इसके बाद दक्षिण अमेरिका से गुजरेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर में सूर्यास्त के समय खत्म होगा।

Read More : SHIVLING AND SCIENCE:जानिए शिवलिंग से जुड़ा विज्ञान, यह कोई साधारण मूर्ती नहीं

आंशिक सूर्य ग्रहण के वक्त रखें यह सावधानी

  • सूर्य ग्रहण के समय विशेष सुरक्षा वाले चश्मे के बिना सीधे सूर्य को देखना कभी भी सुरक्षित नहीं होता है।
  • कैमरे, टेलीस्कोप, दूरबीन या किसी अन्य ऑप्टिकल उपकरण से सूर्य को देखने की भी सलाह नहीं दी जाती है।
  • ग्रहण को देखने के लिए सिर्फ पिनहोल प्रोजेक्टर का उपयोग करना है।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button