Sneh Yatra : स्नेह यात्रा का सालबर्डी मंदिर से संतो के मार्गदर्शन में हुआ शुभारंभ

Sneh Yatra started from Salbardi temple : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा 16 से 26 अगस्त (कुल 11 दिवस) के दौरान स्नेह यात्रा का आयोजन का शुभारंभ बैतूल जिले में भी किया गया। यात्रा के आरंभ में जन अभियान परिषद की जिला संमवयक श्रीमति प्रिया चौधरी ने स्नेह यात्रा के उद्देश्य के संबंध में बताते हुए कहा कि पूज्य साधु-संतों के सान्निध्य में सामाजिक समरसता, पूज्य साधु-संतों के प्रेरक मार्गदर्शन में सकारात्मक और सार्थक वातावरण का निर्माण, समाज के समस्त वर्गों को भेदभाव भुलाकर एकथाल एकख्याल के रूप में जोडऩ का प्रयास इत्यादि शामिल हैं।

READ MORE : Balajipuram Temple : भारत का पाँचवा धाम बालाजीपुरम, देखे ख़ासियत

सालबर्डी से स्नेह यात्रा का शुभारंभ | Sneh Yatra

स्नेह यात्रा का शुभारंभ जिले के प्रसिद्ध ग्राम सालवर्डी से प्रात: 9 बजे शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात ग्राम पचमऊ बोरपेंड, मोरंड, चरसी, गेंहूबारसा, वलनी, जामठी सवासन, बल्हारा, बिसनूर पहुंची। यात्रा के दौरान संकीर्तन, सत्संग एवं सहभोज का आयोजन किया गया।

READ MORE : Snake Biting : देखे ज़हरीले सांप के काटने पर कैसे बचाये जान

स्नेह यात्रा के दौरान गुजरात जाम नगर से आए मुख्य संत स्वामी अनुभवानंदजी महाराज (राज अतिथि दर्जा) एवं स्थानीय संतों का दल निर्धारित ग्राम/क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों के द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत संतों द्वारा ग्राम/क्षेत्र में पदयात्रा कर जनसामान्य से भेंट की तथा रक्षासूत्र बंधन, आशीर्वचन प्रदान कर तिलक लगाया।

यात्रा में सभी ग्रामो के प्रतिष्ठित नागरिक शामिल

यात्रा का जिले में आगमन उपरांत प्रात: एवं सायंकालीन संकीर्तन, सत्संग व सहभोज किया। रामायण की चौपाई के माध्यम से हिन्दू धर्म एवं संस्कृति जीवित रखने का आह्वान किया। साथ ही मातृ देवो भव: पितृ देवो भव: जैसे वैदिक मंत्रों के माध्यम से भारतीय सांस्कृति से जुड़े रहने का संकल्प दिलवाया। गायत्री परिवार के श्री यादव राव गनेशे एवं सुभाष महस्की द्वारा सभी ग्रामों से आए हुए ग्रामीणों को रक्षा सूत्र बांधे और सभी ग्रामों में समरसता भोज के तहत खिचड़ी बनाकर वितरित की गई।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button