Singhade Ka Achar : क्या अपने भी खाया है सिंघाड़े का अचार, नहीं तो देखे रेसिपी और फायदे

Singhade Ka Achar Recipe : अचार, एक ऐसे चीज है जिसका नाम सुनते ही हमारे मुँह में पानी सा आने लगता है। अपने भी बहुत प्रकार के अचार खाएंगे होंगे जैसे आम का अचार, नींबु का अचार, आँवले का अचार, मिर्ची का अचार, कटहल का अचार आदि विभिन्न प्रकार के अचार खाये होंगे जिनके अलग अलग टेस्ट होने के साथ-साथ उनके अलग -अलग फ़ायदे भी रहते है और साथ ही हमारे भोजन में एक अलग सा चटपटा स्वाद भी ला देते है। ठीक उसी प्रकार सिंघाड़े का अचार भी स्वाद में बहुत अच्छा होता है पर हमारे शरीर के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। इसे आप घर में आसानी से दूसरे अचार के जैसे बना सकते है। सिंघाड़े का अचार बनाने की रेसिपी और सामग्री नीचे बताई गयी है।

सिंघाड़ा को ‘पानी फल’ भी कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में सिघाड़ा आसानी से मिल जाता है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह आपको कई बीमारियों से बचाता है। लोग इस फल को व्रत के दौरान ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। सिंघाड़े को कई तरह से उपयोग किया जाता है। कई लोग इसे कच्चा या उबाल कर खाते हैं, तो कुछ लोग सिंघाड़े के आटे को खाने में इस्तेमाल करते हैं। इस फल में विटामिन-सी, मैंगनीज, प्रोटीन, थायमाइन, और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं।

Heart Disease: धमनियों में सूजन आना, उनके अंदर फैट, कोलेस्ट्रॉल जमने के कारण

आइये जानते है सिंघाड़े का अचार बनाने का तरीका | Singhade Ka Achar

सामग्री

  • हल्दी – 50 gm
  • मिर्चा – 50 gm
  • सौंफ – 50 gm
  • मेथी – 50 gm
  • कलौंजी – 25 gm
  • राई – 100 gm
  • जीरा – 25 gm
  • काली मिर्च – 25 gm
  • तेल – 500 gm
  • हींग – 10 gm
  • एसीटिक एसिड – 2 से 4 बूंद
  • सोडेयम बेंजोएट – चुटकी भर
  • सिंघाड़ा – 3 kg
  • नमक – स्वादानुसार

अचार बनाने की विधि

  • सबसे पहले कच्चे सिंघाड़े के छिलकों को छीलकर बीच से चीरा लगा लें। इससे सिंघाड़ा अलग नहीं होना चाहिए।
  • इसके बाद उसे अच्छे से धोकर उबाल लें।
  • सिंघाड़े के पकने पर उसे निकालकर अलग रख ठंड़ा होने के लिए रख दें।
  • अब एक बड़े बर्तन में तेल गरम करके उसमें हींग डाल कर उतार लें। ध्यान रखें कि हींग अच्छे से पक जानी चाहिए।
  • इसके बाद तेल में सिंघाड़े को मसाले डालकर अच्छे से एक साथ मिलाकर रख दें। जैसे आप आम या दूसरे अचार में करते हो वैसे।
  • ठंडा होने पर एक डिब्बे में भरकर 2 से 3 दिन के लिए धूप में रख दें।
  • सिंघाड़े का ये टेस्टी आचार 3 से 4 महीने तक आराम से स्टोर किया जा सकता है।

Astro Tips: जानें कुछ कारण जिससे नाराज रहती हैं मां लक्ष्मी

सिंघाड़े खाने के फ़ायदे

  • सिघाड़े में आयोडिन और मैंगनीज पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये थायराइड की समस्या में लाभदायक हैं।
  • आप पेट की समस्या से राहत पाने के लिए सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं।
  • आप इस फल का सेवन कर पानी की कमी अर्थात डिहइड्रेशन को दूर कर सकते हैं।
  • सिंघाड़ा में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो यह हड्डियां और दांतों को मजबूत करने में सहायक है।
  • सिंघाड़े का सेवन बालों की समस्या के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Note: यहाँ दी गयी जानकारी सामान्य है। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button