Short Encounter : सरपंच की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस पर कर रहा था गोलीबारी, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर

Short Encounter Gwalior : ग्वालियर के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बन्हेरी में 17 अक्टूबर को सरपंच विक्रम रावत की हत्या के मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र रावत को मंगलवार शाम को पनिहार में एक मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुष्पेंद्र रावत के पैर में गोली लगी है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पनिहार के जंगलों में फरारी काट रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, गोली आरोपी के पैर में लगी।


Read More : Ramayana Story : देखो क्या है ये रामकथा, यह भोग की नही- त्याग की कथा हैं
आरोपी पर रखा गया था ईनाम l Short Encounter Gwalior
पुष्पेंद्र रावत को इलाज के लिए जयारोग्य हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके पहले पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा था जिन पर पुलिस ने 5-5 हजार का इनाम भी रखा था l
पुष्पेंद्र रावत पर सरपंच की हत्या के अलावा अन्य कई आपराधिक मामलों में भी आरोप है। सरपंच की हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पनिहार के जंगलों में फरारी काट रहा था. जैसे ही पुलिस को इसकी खबर मिली वैसे ही पनिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची l आरोपी पुष्पेंद्र रावत को आज पुलिस ने एक शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया।
Read More : Navratri 2023 Upay : इस नवरात्री करे यह छोटा उपाय, मिलेंगा आर्थिक लाभ
पुलिस का कहना
इस मामले में ग्वालियर एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया है कि बदमाश के पनिहार के पास आने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई है। जिस्मे बदमाश घायल हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुष्पेंद्र रावत की गिरफ्तारी से पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।