Shiv Barat Ramnagar Betul : गर्ग कालोनी में भगवान शिव की बारात में उमड़े श्रद्धालु बाराती

रामनगर गंज से निकली भोले कि बारात जाकिर हुसैन वार्ड पहुंची दुर्गा चौक पर जोरदार स्वागत।

Shiv Barat Ramnagar Betul : नवरात्रि में पूरे शहर में मां दुर्गा विराजमान है जिससे भक्तो की श्रद्धा जुड़ी हैं। सभी स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जाकिर हुसैन वार्ड में भी दुर्गा चौक पर मां दुर्गा की मूर्ति विराजी गई है। जाकिर हुसैन वार्ड की पार्षद श्रीमती नंदनी तिवारी ने बताया कि गरबा नृत्य का आयोजन प्रगति सेवा समिति द्वारा कराया गया। जिसमे युवतियों महिलाओ ने बड़ी संख्या में भाग लिया वहीं भोले उत्सव समिति के रामनगर वार्ड द्वारा भगवान शंकर की बारात निकाली गई जो दुर्गा चौक जाकिर हुसैन वार्ड पहुंची जहां श्री गणेश रामायण मंडल समिति ने बड़ी धूमधाम से बारात का स्वगत किया।

बाकायदा स्टेज पर डीजे कि धुन पर भगवान शंकर और मां पार्वती का विवाह दोनों वार्ड वासियों मिलकर करवाया गया। वार्ड वासी बारात में झूमते नाचते रहे। सैकड़ों की संख्या दर्शक की उपस्तिथि से विशाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहीं गुड्डू ठाकुर ने बताया कि दुर्गा चौक पर समितियों द्वारा पिछले तीन वर्षो बड़े रूप कार्यक्रम आयोजित करते चले आ रहे है। जिससे उत्साह का माहौल बना रहता है।

Read More : Navratri 2023 Upay : इस नवरात्री करे यह छोटा उपाय, मिलेंगा आर्थिक लाभ

यह लोग रहे उपस्थित | Shiv Barat Ramnagar Betul

Shiv Barat Ramnagar Betul Garba

संजू सोलंकी, भूषण पंडाग्रे ,संजू गुप्ता, आशीष एनीया ,राकेश एनिया, शैलेश एनिया,पार्षद अशोक नागले ,एडवोकेट शशिकांत नागले, मनोज साहू , सोहन साहू, एडवोकेट सूर्यकांत नागले, मेडिकल संचालक, श्री मनोरंजन किराना स्टोर , प्रजापति, हरीश आर्य ,संजू सोनी, लक्की चौकीकर, संतोष गुप्ता ,देवी सिंह ठाकुर ,राजेंद्र चौहान, डाक्टर वर्मा डेल्टा, शशि राजपूत,श्री बड़ोनिया, नारायण सोनी,अंशुल राजपूत, खदू गुप्ता, सहित सभी वार्ड वासियों ने जिले वासियों को नवरात्रि और दशहरा कि बधाई शुभकामनयें दी है।

विशेष संवाददाता
योगेश गुप्ता ✍️
8305413100

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button