Sawan Somwar : अपने राशि के ग्रहों को दे बल इस आख़री सावन सोमवार

Last Sawan Somwar : आप सभी जानते है की अभी सावन का पवित्र महीना चल रहा है ऐसे में आने वाला सोमवार सावन माह का आखिरी सोमवार होगा। हिंदू शास्त्रों में सावन माह का एक अलग ही महत्व बताया गया है। यह माह बाकी सभी माह से पवित्र और पूजनीय होता है। शास्त्रों के अनुसार इस माह को भगवान भोलेनाथ का माह भी कहा जाता है, भगवान भोलेनाथ को सावन का माह बहुत प्रिय होता है।

READ MORE : Love Marriage : लव मैरिज करना हो तो सावन में कर ले यह छोटा सा उपाय

कहते है जो भी सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते है उनकी सारी मनोकामनाएँ पूरी होती है। ऐसे में आप भी सावन के इस पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा करके अपने जीवन को सार्थक बना सकते है। आप इस सावन माह में कुछ छोटे-छोटे उपाय करके अपने राशि के ग्रहो को भी मजबूत बना सकते है। भगवन भोलनाथ सभी ग्रह और देवी-देवताओ के देव कहलाते है जो भी भोले बाबा की पूजा अर्चना करते है उन पर ग्रह और देवी देवता भी प्रसन्न रहते है। आपको आज अपने राशि के अनुरूप ग्रहो को मजबूत या बल देने के लिए ऐसे कुछ आसान से उपाय बताएँगे जिसे आप सावन के आख़री सोमवार कर सकते हो।

READ MORE : WHITE HAIR TIPS: सप्ताह में 3 बार बालो में लगाये यह रस, मिलेगा सफ़ेद बालो से छुटकारा

ग्रहों को बल देने के आसान उपाय | Sawan Somwar

  • शिवलिंग पर 108 दाने गेहूं के चढ़ाने से सूर्य को कुंडली में बल मिलता है।
  • शिवलिंग पर 108 दाने मसूर दाल चढ़ाने से मंगल ग्रह को बल मिलता है।
  • शिवलिंग पर 108 चावल के दाने गिनकर चढ़ाने से कुण्डली में चंद्र को बल मिलता है।
  • शिवलिंग पर 108 दाने मूंग चढ़ाने से बुध ग्रह को बल मिलता है।
  • शिवलिंग पर 108 दाने चना दाल चढ़ाने से गुरू ग्रह को बल मिलता है।
  • शिवलिंग पर 108 मिश्री ( शक्कर ) के दाने चढ़ाने से शुक्र ग्रह को बल मिलता है।
  • शिवलिंग पर 108 दाने काली उड़द के चढ़ाने से शनि ग्रह को बल मिलता है।
  • शिवलिंग पर 108 दाने सात रंग के अनाज के चढ़ाने से राहू/ केतु को बल मिलता है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button