SAWAN PLANT : सावन माह में लगाए घर में यह पौधा, प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मीजी

SAWAN PLANT THIS PLANT : At this time the holy month of Sawan begins, in this month Lord Bholenath is worshiped and virtuous benefits are earned.

SAWAN PLANT THIS PLANT : इस समय सावन का पवित्र माह शुरू है इस माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है और पुण्य लाभ अर्जित किया जाता है। कहते है इस माह में भगवन भोलेनाथ को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है वैसे तो भोलेनाथ जी के नाम में ही भोलापन समाया हुआ है। अगर आप इस सावन माह में वास्तु के अनुसार इन पौधों को घर के आँगन में लगाएंगे तो आपको भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ माता लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा और आप धन धान्य से भर पुर हो जाओंगे।

सावन माह में लगाए ये पौधे ( SAWAN PLANT )

धतूरे का पौधा ( Datura plant )

प्राचीन पुराणों के अनुसार भगवान भोलेनाथ को धतूरा बहुत पसंद है इसी कारण से भगवान को बेलपत्र के साथ धतूरे का फल या फूल जरूर चढ़ाया जाता है। भोलेनाथ जी को धतूरा चढ़ाने से भगवान जल्‍द प्रसन्‍न होते हैं। अगर आप सावन के माह में अपने घर में धतूरे का पौधा लगाते है तो भोलेनाथ जी के साथ लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होकर सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

बेलपत्र का पौधा ( Belpatra plant )

हम सभी जानते है की बेलपत्र तो भगवन भोलेनाथ जी को तो बेहद प्रिय है, साथ ही वास्‍तु शास्‍त्र में बेलपत्र को बेहद महत्‍वपूर्ण माना गया है। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार बेलपत्र का घर में होना सारे वास्‍तु दोष खत्‍म कर देता है। बेलपत्र घर में हमेशा सकारात्‍मकता, समृद्धि और खुशहाली रहती है, इसलिए सावन माह में बेलपत्र का पौधा घर में लगा लें, इससे मां लक्ष्‍मी हमेशा आप पर प्रसन्न रहेंगी।

READ MORE : Pudi Sandwich: पूड़ियो से बनाये आसान सा टेस्टी पूड़ी सैंडविच

तुलसी का पौधा ( Tulsi plant )

हिन्दू धर्म में तुलसी जी को मां लक्ष्‍मी का ही रूप माना जाता हैं। तुलसी जी का एक एक कण हम लोग पूजा के प्रयोग में ले सकते है चाहे हवन क्यों न हो। अगर आप सावन माह में घर में तुलसी का पौधा लगते हो तो यह बेहद शुभ होता है। इससे मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं। घर में धन की आवक बढ़ती है। और वास्तु दोषो से भी छूटकारा मिल जाता है।

समी का पौधा ( Sami plant )

समी का पौधा भगवान गणेश और भगवान भोलेनाथ को बहुत पसंद होता है इस पौधों को घर में लगाने से सकारत्मकता आती है और घर से वास्तु दोषो का नाश होता है जिससे घर में प्रसन्ता आती है और घर में सुख समृद्धि आती है। इस पौधे को सावन माह में लगाने में घर में हमेशा सकारात्‍मक ऊर्जा रहेगी और धन की आवक बढ़ेगी।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button