Samohik Durachar : 8वी की छात्रा के साथ दो युवकों ने किया दुराचार

Samohik Durachar With 8th Class Student : भैंसदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा के साथ सामुहिक दुराचार किये जाने का मामला सामने आया है। दुराचार की शिकायत नाबालिग छात्रा के परिजनों ने भैंसदेही थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा आठवीं में पढऩे वाली छात्रा अपनी सहेली के साथ रूम लेकर रह रही थी।

Read More : AVOID WINE: जरुरत से ज्यादा शराब के सेवन से पिता बनने में हो सकती है कठिनाई, जानें कैसे ?

जंगल में किया था दुराचार | Samohik Durachar

3 अक्टूबर को वे अपने दोस्तों के साथ मोटर साइकिल से जामसावरी गई हुई थी। जहां से वापस लौटते समय मोटर साइकिल को आठनेर डेम की तरफ जंगल में लेकर गये। जंगल में राहुल और कृष्णा ने दुराचार किया। धमकी भी दी कि यह बात किसी को मत बताना, नहीं तो जान से खत्म कर देगे। इसके बाद आरोपियों ने मुझे मोटर साइकिल पर बैठकर शीतला माता मंदिर भैंसदेही में छोडक़र चले गये।

Read More : Pitr Paksh : देखें क्यों कौवे को ही माना जाता है पितरों का प्रतीक ?

पीडि़ता छात्रा ने बताया कि जैसे-तैसे रूम तक पहुंची और वहां अपने साथ हुई घटना के बारे में सहेली को बताया। इसकी जानकारी अपने परिजनों को भी मोबाइल पर दी। परिजनों के साथ छात्रा ने भैंसदेही थाने पहुंचकर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि शिकायत के बाद तत्काल युवकों को हिरासत में ले लिया है और जिला जेल भेजने कार्रवाही की गई है।

बाइट ।। भैंसदेही थाना प्रभारी अंजना धुर्वे।।

राहुल नागले की रिपोर्ट ✒️

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े, व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button