Saloni skill : कला से जीतीं दिल, पूर्व मुख्यमंत्री को किया स्केच भेंट

Saloni skill Athner Betul : कला की कोई सीमा नहीं होती। यह कहावत सच साबित हुई है बैतूल के आठनेर ब्लाक के हिड़ली ग्राम की सलोनी अनघोरे के लिए। सलोनी ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके ग्रह निवास पर पेंसिल स्केच भेंट किया।

स्केचिंग का जुनून | Saloni skill

सलोनी बचपन से ही कला और स्केचिंग में रुचि रखती हैं। उनके बड़े भाई पुष्पराज अनघोरे बताते हैं कि सलोनी को स्केचिंग के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार का कोई कोर्स या कोचिंग नहीं की है। खुद के अनुभव और टैलेंट से ही सलोनी आज किसी भी व्यक्ति का हुबहू स्केच बना लेती हैं।

Read More : Tirupati Balaji Temple : देखें तिरुपति बालाजी से जुड़े कुछ रहस्य और बाल दान करने का कारण

पूर्व मुख्यमंत्री को भेंट

सलोनी का सपना था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने हाथों से पेंसिल स्केच बनाकर दें। उन्होंने यह सपना भी पूरा कर लिया। सलोनी ने पूर्व मुख्यमंत्री के ग्रह निवास जाकर उन्हें पेंसिल स्केच भेंट किया।सलोनी मानती हैं कि उनकी कला को उनके माता-पिता और बड़े भाई पुष्पराज ने सराहा है और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने में सहयोग किया है।

उज्जवल भविष्य की कामना

सलोनी की इस उपलब्धि पर समस्त हिड़ली ग्राम के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की हैं।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button