Sailana News MP : गोगा नवमी पर बिना वेतन के त्यौहार मनाने को मजबूर सफाईकर्मी

Sailana News MP : कल वाल्मिकी समाज के अराध्य देव गोगा देव का जन्मोत्सव है, जिसे समाज गोगा नवमी के तौर मनाता है। लेकिन, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी इस बार अपने आराध्य का त्योहार लगता है हर्षोल्लास से नही मना पाएंगे। दरअसल, नगर परिषद के कर्मचारियों का पिछले माह के वेतन का इस माह के छः दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इसी वजह से परिषद के सफाई कर्मचारी व उनके परिवारजन अभाव में त्योहार मनाने को मजबूर है।

Read More : SUNSET TIME SIGN : सूर्यास्त होते टाइम दिखे यह वस्तुये तो बरसता है धन

सफाई कर्मियों की पीढ़ा -“ऐसे कैसे त्योहार मना पाएंगे” l Sailana News MP

सफाई कर्मचारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि – सालभर में एक बार गोगादेव का त्योहार आता है। लेकिन, इस बार अब तक वेतन ना मिलने से घर में त्योहार की कोई तैयारी नही कर पाए हैं। ना कोई नए कपड़े, ना घर में कोई सामान ला पाए हैं। ऐसे अभाव में हम कैसे त्योहार मना पाएंगे। इस बारे में जिम्मेदारों से भी बात की गई लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

Read More : FACE GLOW : क्या आप भी चाहते हो फेस पर ग्लो लाना तो ट्राय करे ये हर्बल उपाय

“मेरे पास अतिरिक्त प्रभार है, ज्यादा जानकारी मैं नहीं दे पाऊंगा वो सीएमओ साहब ही दे पाएंगे” भीमसेन लहरी, प्रभारी अकाउंटेंट नगर परिषद सैलाना ।इसी सिलसिले में जिम्मेदारों से बात करना चाही तो नगर परिषद सीएमओ का फोन ही लगातार बंद आ रहा था।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button