Sagaun : अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का परिवहन करते पकड़ाए 2 आरोपी

Sagaun : दक्षिण वन मंडल के आठनेर और मासोद क्षेत्र में वन अमले ने गश्ती के दौरान बाइक से अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। दक्षिण वन मंडल के मासोद परिक्षेत्र में जहां एक आरोपी बाइक से सागौन परिवहन करते पकड़ाया, वहीं आठनेर परिक्षेत्र में तीन बाइक सवार अवैध सागौन का परिवहन कर रहे थे, जिनमें से एक आरोपी पकड़ाया और दो आरोपी फरार हो गए।

Read More : Sleeping Time In Train : रेल्वे ने बदला ट्रैन में बर्थ पर सोने का समय

बीती रात गई की गश्ती | Sagaun

वनमंडल अधिकारी विजयानन्थम टीआर के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी मुलताई नितिन पवार और परिक्षेत्र अधिकारी आठनेर अतुल भोयर द्वारा अधिनस्थ स्टाफ की संयुक्त गश्ती टीम गठित कर बीती रात गश्ती की गई। गश्ती के दौरान मासोद वृत्त में अवैध परिवहन करते हुए एक मोटर साईकिल जिस पर 9 नग चरपटे रखी गई । वन अमले ने जब्त की है। यह लकड़ी 0.215 घन मीटर पाई गई है। जिसके साथ आरोपी मुकेश व रामप्रसाद गोहे, निवासी कुदारैयत को पकड़ा गया है। जब्त वनोपज का अनुमानित मूल्य 10530 रु आंका गया है।

वहीं आठनेर वृत्त में भी गश्ती के दौरान सुबह लगभग 4:30 बजे अवैध परिवहन करते हुए ग्राम पुसली के पास तीन मोटर साईकिलो पर अवैध सागौन चरपट 21 नग बरामद की गई है। इसमें आरोपी प्रमोद व बाबुराव बरगाहे निवासी कदारैयत को पकड़ा गया। जब्त वनोपज का अनुमानित मूल्य 27274 रु आंका गया है।

Read More : CHILDREN CARING TIPS: क्या आप जानते हैं बच्चों के बिगड़ने के पीछे क्या कारण हैं?

इनकी रही मुख्य भूमिका

इस कार्रवाई में मुख्य रूप से परिक्षेत्र सहायक मासोद प्रमोद कलसूले, परिक्षेत्र सहायक आठनेर अविनाश शिंदे, कालापखान ब्रजलाल उईके, प्रभारी वनपाल संतोष धुर्वे, वनरक्षक अजय घोड़की, वनरक्षक रोहित उईके, वाहन चालक सुनिल विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा। मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button