Sagar News : माथे तिलक तथा रक्षा सूत्र बांधकर बहनों ने पुष्प वर्षा करते हुए किया बिलहरा में मुख्यमंत्री का स्वागत

बहनों के हाथों माथे पर लगने वाला टीका और हाथ पर बंधने वाला रक्षा सूत्र ही शक्ति का आधार -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इतिहास गवाह है जरूरत पड़ने पर माताएं बहिनें रणचंडी और मां दुर्गा जैसा न्याय करने में भी सक्षम: डॉ मोहन यादव

Sagar News : सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा में नारी शक्ति वंदन और भाई दूज कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहनों ने पुष्प वर्षा करते हुए बुंदेली परंपरा अनुसार गर्म जोशी के साथ स्वागत किया डॉ मोहान यादव में सभी बहनों का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार बहनों के द्वारा हमारे माथे पर लगाया जाने वाला टीका और हाथ में बांधा जाने वाला रक्षा सूत्र ही हमारी शक्ति का आधार है ,जो हमें दुनिया की किसी भी शक्ति और अन्याय के खिलाफ लड़ने का साहस देता है।

Read More : POOJA GHAR VASTU TIPS :जानिए पूजा घर से जुड़े वास्तु टिप्स कम से कम शब्दों में

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि आवश्यकता पड़ने पर हमारी माताएं, बहनें रणचंडी और भगवती दुर्गा के रूप में Sagar News CM Mohan Yadav

असुरी प्रवृत्ति रूपी अन्याय के खिलाफ लड़ने में भी सक्षम हैं। भारत और भारतीय संस्कृति दुनिया के लिए बहुत बड़ा रहस्य है, क्योंकि हमारी संस्कृति जैसी संस्कृति विश्व में किसी दूसरे देश की नहीं हो सकती। हमारे देश में माता को भगवान का रूप मानते हैं और उन्हें श्रद्धा और आस्था की मूर्ति के रूप में पूजते हैं। दुनिया में 200 से भी ज्यादा देश है, परंतु शायद ही कोई देश हो, जिसका नाम माता पर आधारित हो।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने साक्षात भगवान को तो नहीं देखा पर माता के रूप में भगवान को अवश्य देखते और पूजते है। चाहे वह देश की सीमा हो या समूची पृथ्वी , नदियों को भी हम मां के स्वरूप में ही पूजते हैं।

ऋषि – मुनियों की परंपरा वाले हमारे देश ने ही दुनिया को समय की गणना करना सिखाया, आज दुनिया की पहली वैदिक घड़ी महाकाल की नगरी उज्जैन में सुशोभित हो रही है। हमारे यहां सभी त्योहार, मंगल पर्व और तिथि के अनुसार ही मनाये जाते हैं। इसलिए हम त्यौहारों पर सभी को मंगलमयी शुभकामनाएं देते हैं।

Read More : Haughty People : इस तरह करे घमण्डी लोगो की पहचान

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बहनों के कष्टों को देखा और उन्हें दूर करने के हर संभव प्रयास किया। Sagar News

इसी कड़ी में उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत के पक्के मकान का सपना साकार कर रहे है। इसी प्रकार उन्होंने लाल किले से स्वच्छता का आगाज़ किया और घर-घर शौचालय बनवाकर माताओं, बहनों की परेशानी दूर की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए कार्य किया।

इसी कार्य को करने में मैं और मेरी पूरी सरकार भी कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की योजनाओं को शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने का कार्य भी म .प्र. सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि बहनों से संबंधित कोई भी योजना बंद नहीं होगी ।सभी को निरंतर चालू रखा जाएगा। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री श्री मोदी महिलाओं के हितार्थ कार्य कर रहे है, वहीं राज्य सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

सागर में वीरांगना रानी अंवती बाई शासकीय विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला मध्य प्रदेश देश में अग्रणी राज्य बना है। नई शिक्षा नीति में महापुरूषों की जीवनी को स्कूली पाठयक्रम में शामिल कर नये शिक्षा सत्र से प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डा. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार के सपने को पूरा करने के लिए सागर की लाड़ली बहन श्रीमती लता वानखेडे़ को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प भी दिलाया।

भाजपा नारी शक्ति को समृद्ध बनाने के लिए संकल्प है:गोविंद सिंह राजपूत

जब जब महिलाएं आगे आई है, देश में नई लहर आई है, सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। नारी को समृद्ध खुशहाल बनाने के लिए सरकार पूर्ण रूप से संकल्पित है। उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलहरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में व्यक्त किये ।मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार नारी सम्मान एवं उनको समृद्ध व कुशल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिला आधारित अनेक योजनाएं संचालित कर उनको लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा माताओं, बहनों के लिए उज्जवला योजना प्रारंभ की गई। वहीं गर्भकाल से लेकर प्रसव काल तक बहनों को लाभान्वित करने का कार्य भी सरकार द्वारा किया जा रहा है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक योजना के माध्यम से परिवार में एकल पुत्री होने पर पेंशन प्रदान की जा रही है। वहीं लाड़ली लक्ष्मी के माध्यम से भी उन्हें लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं बचत करके अपना घर बखूबी चला लेती है क्योंकि महिलाओं में बचत की आदत होती है।
उन्होंने कहा कि सागर जिले में चार लाख से अधिक और प्रदेश में 1 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को प्रत्येक माह सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है।

Read More : RAJYA SABHA ELECTION 2024 :देखे मध्य प्रदेश से बीजेपी ने राज्यसभा में किसे उम्मीदवारों बनाया।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि गांव की बेटी योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से भी माता, बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा माता- बहनों को घर के बाहर पानी लेने न जाना पड़े, इसके लिए उन्होंने नल जल योजना के माध्यम से हर घर जल टोटी के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जा रहा है।

महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भाजपा ने ही किया है : लता वानखेड़े
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेडे़ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में डबल इंजन की सरकार चल रही है, जिससे सभी के साथ महिलाओं का भी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर महिलाओं को आर्थिक,सामाजिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब देश मे महिलाएं आत्म निर्भर होगी, तब देश अपने आप समृध्द एवं विकसित होगा।

Read More : Acharyashri Vidyasagar Ji : आइये जानते है आचार्य विद्यासागर जी महाराज का जीवन कैसा रहा ?

कार्यक्रम के दौरान बुंदेली नृत्य की प्रस्तुति की गई Sagar News

Sagar News जगह जगह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बुंदेली परंपरा अनुसार क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया ।मंच पर मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह, सर्व विधायक शैलेन्द्र् जैन, प्रदीप लारिया, वीरेन्द्र लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरसिंह राजपूत तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता राजपूत,पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व विधायक अरूणादय चौबे, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जहर सिंह , ज्योति दुबे, श्रीमती कमलेश्वर रानी, श्रीमती सीता ओंकार सिंह, अंजना जैसवाल, रानी पटेल, शारदा बाई खटीक, याकृति जडिया, नेहा दुबे प्रमिला चौबे प्रमिला चौबे,अंजना जायसवाल कल्पना गुरु सहित बडी संख्या में लाड़ली बहनें मौजूद थी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का लाड़ली बहनों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों को मुख्यमंत्री डा. यादव को भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. यादव का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

नीरज वैदराज
वरिष्ठ पत्रकार

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button