Rape News Ujjain : उज्जैन में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

Rape News Ujjain : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मामले में गुरुवार 28 सितंबर को एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है और साथ ही तीन अन्य को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की से बात करने के लिए एक काउंसलर को बुलाया गया क्योंकि वह काफी परेशान थी। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में लड़की यह नहीं बता पा रही थी कि वह कहां की रहने वाली है। हालाँकि, उसने काउंसलर को अपने मूल स्थान के बारे में बताया और अब यह स्पष्ट है कि लड़की कहाँ की है, पुलिस ने पुष्टि की है कि लड़की स्थाई निवासी सतना जिले की है। अधिकारी ने बताया कि घटना से एक दिन पहले लड़की लापता हो गई थी। पुलिस ने बताया कि कुल 4 लोगों से पूछताछ की जा रही है जो लड़की के संपर्क में थे या घटना स्थल के आसपास थे जब लड़की के साथ बलात्कार हुआ था।

Read More : ADHYAKSH KO SAUMPA GYAPAN: विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।

घटना के विवरण

महाकाल थाना क्षेत्र उज्जैन की यह घटना गुरुवार, 25 सितंबर 2023 को हुई। बच्ची खून में लथपथ उज्जैन की सड़कों पर मदद मांगते हुए दिखीं इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचा इसके बाद लड़की का मेडिकल हुआ इसके बाद पता चला कि बच्ची बलात्कार का शिकार हुई है , लड़की की हालत बहुत गंभीर थी तो उसका इलाज करवाया गया अभी लड़की की हालत स्थिर है इस बीच पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए एक SIT विशेष टीम का गठन किया गया उसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

सबूत | Rape News Ujjain

पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया है कि घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची ऑटो चालक से बात करते देखी थी और उस ऑटो चालक की ऑटो में खून के कुछ धब्बे भी पाए गए हैं पुलिस ने कहा कि उन्होंने 8 किमी की दूरी का सीसीटीवी फुटेज निकाला है, जहां पीड़िता मदद की गुहार लगाते हुए पैदल चली थी ।

गिरफ्तारी

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो चालक की पहचान राकेश (38) के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही तीन अन्य लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । पुलिस का कहना है कि वह चारो लोगों से पूछताछ कर रही है। महाकाल पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार के तहत उज्जैन में हुई घटना पर अधिक प्रकाश डालते हुए, पुलिस ने गुरुवार (28 सितंबर) को कहा कि मामले के संबंध में एक ऑटो-चालक को गिरफ्तार किया गया था और ऑटो-रिक्शा की सीट पर खून के धब्बे पाए गए थे। पुलिस ने बताया कि ऑटो-रिक्शा चालक ने स्वीकार किया कि जिस समय यह घटना घटी बताई जा रही है, उस समय वह लड़की के साथ था। पुलिस ने बताया कि पुलिस ऑटो-रिक्शा चालक से आगे की पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : Child’s Education : क्या आपका भी बच्चा पढ़ाई के नाम से करता है आनाकानी, अपनाये ये टिप्स

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने क्या कहा | Rape News Ujjain

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी 25 सितंबर को मिली और तुरंत बच्ची का मेडिकल कराया गया। गौरतलब है कि एक एसआईटी का गठन किया गया और सभी परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र किए गए।

प्रतिक्रियाएं

इस घटना के बाद राजनीतिक दलों ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “12 साल की बेटी के साथ जो घटना हुई वह दर्दनाक है… सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि इन्होंने पिछले 20 सालों में माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए क्या किया। इन्होंने कुछ काम नहीं किया इसलिए ऐसी घटनाएं हो रही हैं… राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं (इन राज्यों में) असुरक्षित हैं।”

https://x.com/AHindinews/status/1707333110940291363?s=20

सरकार को ऐसे मामलों में ठोस कदम उठाने की जरूरत है

इस घटना के बाद यह सवाल उठता है कि आखिर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए? सरकार को ऐसे मामलों में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सरकार को महिलाओं और बच्चियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानूनों को सख्त करने की जरूरत है। इसके साथ ही सरकार को महिलाओं और बच्चियों के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

Read More : MP में इस बार 150 सीट पर जीतेगी भाजपा: गृह मंत्री अमित शाह

अतिरिक्त जानकारी | Rape News Ujjain

  • पीड़िता का नाम और पता गोपनीय रखा गया है।
  • पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।
  • सरकार ने पीड़िता और उसके परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

निष्कर्ष:

उज्जैन में हुई यह घटना एक गंभीर मामला है, जो देश में बढ़ते अपराध और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की चिंता को बढ़ाती है। सरकार को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button