Ram Navami 2023: कब है रामनवमी, जाने शुभ मुहर्त

Ram Navami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा-पुरूषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था। चैत्रे नवम्यां प्राक् पक्षे दिवा पुण्ये पुनर्वसौ । उदये गुरुगौरांश्चोः स्वोच्चस्थे ग्रहपञ्चके। अगस्त्य संहिता के अनुसार, राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र भगवान श्री राम का जिस वक्त जन्म हुआ था। उस समय चैत्र मास की दोपहर थी।

Read More : Pinky Finger: हाथ की छोटी उंगली बताती है आपके व्यवहार बारे में, जाने कैसे?

इसके साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र, कर्क लग्न और मेष राशि थी। इसके साथ ही भगवान राम के जन्म के समय सूर्य और अन्य पांच ग्रहों की शुभ दृष्टि भी थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राम नवमी के दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसी के कारण इसे राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल राम नवमी काफी खास है। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 29 मार्च 2023 को रात 09 बजकर 07 मिनट पर आरंभ हो रही है। नवमी तिथि की समाप्ति 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगी।

Ram Navami 2023 जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त

  • उदया तिथि के आधार पर राम नवमी 30 मार्च गुरुवार को मनाई जाएगी।
  • श्री राम के जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक
  • गुरु पुष्य योग- रात 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button