Abhishek Jain : बैतूल का अनोखा राम भक्त मंदिर नही बनने तक शादी नही करने लिया था संकल्प

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद की शादी

Ram Bhakt Abhishek Jain Betul : आज हम बात करेंगे बैतूल के अनोखे राम भक्त की अनोखी राम भक्ति की बता दे बैतूल के अभिषेक जैन राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं फिलहाल अभिषेक अभी भी संघ के नर्मदापुरम विभाग के सहसंपर्क प्रमुख की जिम्मदारी का निर्वाहन कर रहे हैं अभिषेक बचपन से ही भारत माता की सेवा में समर्पित कार्यकर्ता रहे और श्री राम जन्म भूमि आंदोलन के प्रणेता श्रद्धेय अशोक सिंघल के करीबी भी माने जाते है। जानकारी के अनुसार 1992 में जब श्री राम जन्म भूमि आंदोलन का दौर शुरू हुआ देश भर में जनजागरण यात्राए विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में निकाली जा रही थी।

उस समय सिला पुजन का एक बड़ा आभियान अशोक सिंघल के नेतृत्व में देश की सभी प्रांतों में शुरु हुआ। जिसमे देश भर के राम भक्तो से श्री अशोक सिंघल ने आवाहन किया था की राम लला को बाबरी नाम के कलंकित डाचे से मुक्त करने का समय आ गया है।और मन में राम लला के मंदिर के संकल्प को लेकर गांव गांव में जागरण शुरू हो गया। और राम लला की जन्म स्थली से बाबरी नाम का कलंकित डाचा 6 दिसंबर 1992को राम भक्तो ने ध्वस्त कर दिया। परन्तु कई कारसेवक इस आन्दोलन में बलिदान हो गए। ये सब दृश्य देख अभिषेक के मन में विवाह करने का विचार ही खत्म हो गया।

Read More : Aadivasee Parichay Sammelan: आदिवासी युवक-युवती परिचय सम्मेलन 4 फरवरी को।

भव्य मंदिर नही बनने तक विवाह ना करने का उन्होने संकल्प | Abhishek Jain

अभिषेक की मानें तो अशोक सिंघल के निर्देशों के अनुसार राम लला के भव्य मंदिर नही बनने तक विवाह ना करने का उन्होने संकल्प लिया था। और संकल्प टूटे ना इस भाव से उन्होने अपनी पुरी जवानी राम काज में लगा दी । और जब आज 22जंनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भव्य मंदिर अयोध्या जी में हुई इसी समय इन्होंने उनकी पत्नी कृष्णा से विवाह करके अपना संकल्प पुरा किया।

बता दे विवाह के बाद बधाई शुभकामनाए का सिलसिला जारी है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, सांसद दुर्गा दास उईके, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, सहित अन्य साथियों ने उनके घर पहुंच कर बधाई दी है इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी बधाईयो का सिलसीला जारी है। साथ ही अभिषेक के परिवार में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Read More : CAREER IN BANKING : अगर आप भी देख रहे है बैकिंग में भविष्य तो यह Blog आपके लिए।

छिंदवाड़ा कि होटल जेपी इन लॉन में हुआ विवाह

अभिषेक कृष्णा का विवाह छिंदवाड़ा के होटल जे पी इन लॉन नागपुर रोड पर पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक जिसमें पारिवारिक जैन इष्ट मित्र एवं साथ ही साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख मध्य प्रदेश छत्तीसगढ एवं मध्य प्रदेश काम देखते हैं माननीय श्री ओम जी सिसोदिया साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक सुशील यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे !!

विशाल भौरासे की रिपोर्ट

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button