RAKSHA MANTRI YATRA : रक्षामंत्री ने नाइजीरिया में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की

MAKE IN INDIA, MAKE FOR THE WORLD – रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा की सरकार का फोकस; प्रतिकूल परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की।

RAKSHA MANTRI YATRA NEWS :- रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 29 मई, 2023 को अबुजा में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नाइजीरिया में बसे प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की। इस कार्यक्रम में न केवल अबुजा से, बल्कि नाइजीरिया के अन्य शहरों जैसे लागोस से भी भारतीय समुदाय ने भाग लिया।

RAKSHA MANTRI YATRA NIGERIA

WORLD LEVEL पर भारत की भूमिका बढ़ रही हैं

रक्षामंत्री ने तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही प्रगतिशील योजनाओं के कारण वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका के बारे में चर्चा की। रक्षामंत्री ने जब प्रवासी भारतीयों की बढ़ती साख के बारे में बात की, तब प्रवासी भारतीय प्रसन्नता से झूम उठे। उन्होंने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय ध्वज को इसी प्रकार शिखर पर लहराते रहेंगे।

यह भी पढ़े :- The World is a Family:विश्व को अपना परिवार मान ले तो,आपसी क्लेश, ईर्ष्या और द्वेष स्वतः खत्म हो जाएंगे।

MAKE IN INDIA, MAKE FOR THE WORLD

श्री राजनाथ सिंह ने ‘आत्मनिर्भरता’ पर सरकार का विशेष ध्यान और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में हाल के वर्षों में रक्षा निर्यात में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर बल दिया। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में किसी भी खतरे या चुनौती का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सशस्त्र बलों की क्षमताओं की भी सराहना की।

रक्षामंत्री गणमान्य लोगो से मिले : RAKSHA MANTRI YATRA

बाद में, रक्षामंत्री ने भारतीय उच्चायुक्त द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मुख्य न्यायाधीश और कार्यवाहक रक्षामंत्री सहित नाइजीरिया के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

श्री राजनाथ सिंह नाइजीरिया के राष्ट्रपति श्री बोला तिनुबू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अबुजा में थे। नाइजीरिया में 50,000 से अधिक भारतीय रहते हैं। नाइजीरिया में सर्वाधिक रोजगार देने वाली कंपनियों में भारतीय स्वामित्व/संचालित कंपनियां शामिल हैं।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button