RAJYA SABHA ELECTION 2024 :देखे मध्य प्रदेश से बीजेपी ने राज्यसभा में किसे उम्मीदवारों बनाया।
मध्य प्रदेश से 4 और ओडिशा से 1उम्मीदवार की घोषणा

RAJYA SABHA ELECTION 2024 :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मध्य प्रदेश और ओडिशा से कुल 5 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनमे मध्य प्रदेश से 4 और ओडिसा से 1 उम्मीदवार का नाम शामिल है। इस सूची में मध्य प्रदेश से डॉ. एल. मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और ओडिसा से अश्विनी वैष्णव शामिल हैं।

बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट | rajya sabha election 2024 madhya pradesh candidet list

RAJYA SABHA ELECTION 2024 | मध्य प्रदेश:-
- डॉ. एल. मुरुगन: मुरुगन वर्तमान में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। 07 जुलाई, 2021 को उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया, इससे पहले वह भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष थे।
- उमेश नाथ महाराज:– बीजेपी नेताओं के बीच मशहूर उमेश नाथ महाराज वाल्मिकी धाम आश्रम के प्रमुख हैं. कई बार पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को उनके साथ आशीर्वाद लेते हुए देखा गया है।
- माया नारोलिया: भाजपा द्वारा घोषित राज्यसभा सूची में माया नारोलिया एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं। वह मध्य प्रदेश में भाजपा की महिला शाखा (महिला मोर्चा) की अध्यक्ष हैं। माना जाता है कि नारोलिया ने महिला वोट जुटाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली.
- बंसीलाल गुर्जर: गुर्जर अभी भाजपा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हुडको डायरेक्टर हैं।




राज्यसभा ELECTION 2024 | ओडिशा:-
- अश्विनी वैष्णव: वैष्णव वर्तमान में 8 जुलाई 2021 से भारत सरकार में 39वें रेल मंत्री, 55वें संचार मंत्री और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

राज्यसभा ELECTION 2024 में उम्मीदवार पार्टी की उमीदों पर खरे उतरेंगे
भाजपा नेताओं ने उम्मीदवारों की घोषणा का स्वागत किया है। पार्टी का कहना है कि ये सभी उम्मीदवार अनुभवी और योग्य हैं और वे राज्यसभा में पार्टी का मजबूती से प्रतिनिधित्व करेंगे। भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी को उम्मीद है कि ये उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे और राज्यसभा में पार्टी की संख्या बढ़ाएंगे।
इस प्रकार की जानकारी और समाचार पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। आपके अपने ग्रुप से जुड़ने के लिए “यहाँ क्लिक करें”।