Priyanka Khemaria : प्रियंका राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच मनोनीत

Priyanka Khemaria : सर्वजन न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन समिति शरद द्विवेदी द्वारा कार्यकारणी का विस्तार करते हुये समाजसेविका गोटेगांव ग्राम पंचायत (नरसिंहपुर) की सरपंच प्रियंका राहुल खेमरिया को सर्वजन न्याय मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी महिला मंच मनोनीत किया गया है।

Read More : Iphone 15 के लांच होते ही एप्पल ने कुछ मॉडल्स को किया भारत में बंद

Priyanka Khemaria को संगठन के कार्य बताये

साथ ही सर्वजन न्याय मंच के सारे कार्य विस्तार पूर्वक प्रियंका जी को बताए गए संगठन के कार्य में भ्रष्टाचार से मुक्त समाज का निर्माण , महिला सशक्तिकरण , शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता लाना , समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए भोजन कपड़े इत्यादि का इंतजाम करना, महिलाओं व जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का कार्य करना।

Read More : Maa Durga Murti : देखें क्यों वेश्यालय के मिट्टी के बनती है मां दुर्गा की मूर्ति

जरूरतमंदों के लिए रोजगार के अवसर बनाना , समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु प्रयत्नशील रहना और समाज के वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना आदि जैसे सारे कार्य अच्छे से निभाने को कहा गया ताकि समाज को एक नई दिशा संगठन के माध्यम से मिल सके और जरूरतमंदों की मदद संगठन के माध्यम से की जा सके। साथ ही इनकी नियुक्ति पर संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं शुभचिन्तको ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button