Premanand Maharaj : देखें Reels और Youtube पर फेमस हो रहे प्रेमानंद जी महाराज कौन है ?

Premanand Maharaj Life introduction : इस समय हिन्दूओ की आध्यात्म की और अधिक से अधिक रूचि बढ़ते ही जा रही है। जिनका श्रेय आज कल के फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर चल रहे अच्छे-अच्छे आध्यत्मिक और साकारत्मक वीडियो और रील्स को जाता है। इन वीडियो और रील्स में विश्व प्रसिद्ध संतो द्वारा आध्यत्म और भगवान के बारे में बहुत सी अच्छी अच्छी बातें बताई जाती है जो की आज के समय की जनरेशन को आसानी से समझ आती है और धीरे-धीरे सभी अपने धर्म और आस्था की ओर बढ़ते जा रहे है।

Read More : Gayatri Mantra: देखे क्या है गायत्री मंत्र और इसका महत्व

इन्हीं विश्व प्रसिद्ध संतो में एक महाराज श्री प्रेमानंद जी महाराज जी भी है जो की राधा रानी और भगवान कृष्ण के अनन्य प्रेमी भी कहलाते है। आज के समय में महाराज जी के आध्यत्मिक और साकारत्मक वीडियो और रील्स बहुत तेज़ी से वायरल हो रहे है साथ ही इनकी वाणी से बहुत से लोगो की आध्यत्म की प्रति रूचि भी बढ़ रही है। महाराज जी के दर्शन को देश-विदेश से लाखों लोग जाते है साथ ही बड़े-बड़े सेलेब्रिटी भी महाराज जी से मिलने जाते है। आइये हम भी जानते है महाराज जी के जीवन से जुडी कुछ महत्वपूर्ण और रोचक बातें –

प्रेमानंद जी महाराज का जीवन परिचय | Premanand Maharaj

उक्त जानकारी के अनुसार महाराज जी का जन्म भारत के उत्तरप्रदेश राज्य के कानपूर के एक गाँव सरसों में मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था। महाराज श्री का बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था। महाराज जी के पिता जी और दादा जी सन्यासी संत थे और माता जी धर्म परायण थी। महाराज जी के माँ-पिताजी हमेशा संतो और आध्यत्मिक गुरुओं की सेवा करते थे। इन्ही सभी चीजों को देखते हुए ही महाराज जी ने भी आध्यत्म का रास्ता पकड़ लिया और 13 वर्ष की बालिक उम्र में ही उन्होंने अपना गृह त्याग दिया था। इस समय महाराज जी उम्र लगभग 60 वर्ष से अधिक है और वे विश्व प्रसिद्ध संतो में सुमार है।

Read More : Numbness : क्या आपके भी हाथ-पैर हो जाते है सुन्न तो करे यह उपाय

राधा रानी के अनन्य भक्त

प्रेमानंद जी महाराज के गृह त्याग करने के बाद से ही वे श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन में रहने चले गए थे। जहाँ उन्हें श्री चैतन्य महाप्रभु की लीलाये देखीं और तभी से उन्होंने सन्यासी जीवन का त्याग कर भक्ति का मार्ग पकड़ लिया था। उसके बाद महाराज जी हमेशा राधा वलभ मंदिर में राधा जी को ही देखते रहते थे। और राधा प्रेमी हो गए थे। उसके कुछ दिन बाद उन्होंने महाराज श्री गौरंगी शरण जी महाराज को अपना गुरु बनाया और उनकी बहुत वर्षो तक सेवा करी और साथ ही लोगो को आध्यत्म के प्रति अच्छी-अच्छी बातो को बताया और बड़े बड़े पापियों को भक्ति मार्ग से जोड़ा।

दोनों किडनी है ख़राब | Premanand Maharaj

जानकारी के अनुसार प्रेमानंद महाराज जी की लगभग 17 वर्षो से दोनों किडनी भी ख़राब है और डॉक्टर्स की माने तो जिनकी दोनों किडनी ख़राब होती है उनका जीवित रहना सम्भव ही नहीं है लेकिन श्री महाराज की राधा रानी के प्रति अनन्य भक्ति ने यह बात को जुठला दिया है। महाराज जी की किड्नी ख़राब होने के बाद भी महाराज जी प्रतिदिन 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलते है। साथ ही घंटो तक अपने प्रवचन देते है और लोगो से मिलते बात करते है। महाराज को इतनी बड़ी बीमारी रहने के बाद भी वह अपने प्रतिदिन की दिनचर्या करते है और राधा रानी की भक्ति में विलीन रहते है।

Read More : DAILY POOJA RULES: क्या गर्भवती महिला को शिव लिंग स्पर्श करना चाहिए ? शास्त्रों में हैं यह नियम

Youtube और Reels पर है फेमस

महाराज जी की वाणी सुन कर बहुत से लोग उनके साथ राधा रानी के प्रेमी बन गए। धीरे-धीरे महाराज श्री के प्रवचन वाले वीडियो youtube और reels में भी आने लगे जो लोगो के लोए काफ़ी प्रेरणा दायक साबित होते है। महाराज जी इन वीडियो और रील्स में लोगो को जीवन के सत्य के ज्ञान का अनुभव कराते है और आध्यत्म के महत्त्व को बताते है। महाराज जी सात्विक भोजन और साधारण जीवन जीने के महत्व को समझाते है। साथ ही महाराज जी मोटोवेशनल बातें भी बताते है जो की आज के समय के यंग लोगों को काफी पसंद आती है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button