PM MODI : बलिदानियों की याद में चलेगा “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान

PM MODI SAID MAN KI BAT : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के दौरान देश के लोगों को अपने संबोधन में हमेशा देश के खूबसूरत सांस्कृतिक ताने-बाने को प्रमुखता दी है और बताया है कि विविधता भी एक एकीकृत शक्ति के रूप में कैसे काम करती है। मन की बात के अपने नवीनतम संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत महोत्सव की चल रही गूंज और 15 अगस्त करीब आने के बीच, देश में एक और महान अभियान शुरू होने की कगार पर है। हमारे शहीद वीर पुरुषों और महिलाओं के सम्मान के लिए ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान शुरू किया जाएगा। 7,500 कलश के जरिये राजधानी में लाई जाएगी हर कोने से माटी। देशभर के गांवों में महान सपूतों की स्मृति में लगाए जाएंगे शिलालेख।

मेरी माटी मेरा देश’ अभियान | PM MODI

इस अभियान के तहत देशभर में ‘अमृत कलश यात्रा’ भी आयोजित की जाएगी। ‘अमृत कलश यात्रा’ देश के कोने-कोने से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी. यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर आएगी। 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी। ये ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भी भव्य प्रतीक बनेगी।आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान तैयार 60 हजार से अधिक अमृत सरोवर मील के पत्थर के रूप में उभरे हैं। 50 हजार से अधिक अमृत सरोवरों पर काम चल रहा है।

READ MORE : Gayatri Mantra: देखे क्या है गायत्री मंत्र और इसका महत्व

देश याद करेगा माटी को नमन वीरों का वंदन – तुषार

पिछले कुछ दिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंताओं और परेशानियों से भरे रहे हैं। लोगों को यमुना सरीखी नदियों में बाढ़ के कारण तमाम जगहों पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राकृतिक आपदाओं के बीच इस देश के लोगों ने एक बार फिर एकता की शक्ति प्रदर्शित की है। यह देखना उत्साहजनक है कि लोग जल संरक्षण के लिए तरह- तरह के अनोखे प्रयास कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक दिन में 30 करोड़ पौधे लगाए गए, जो कि जनभागीदारी और जनजागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

READ MORE : Rudraksha : देखे रुद्राक्ष कब और कैसे धारण करना चाहिए ?

पीएम ने कहा कि पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान से पूरा देश जुड़ा था। इस साल भी लोग पूरे उत्साह के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। इस यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लाए जाएंगे। इस मिट्टी और पौधों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के निकट एक अमृत वाटिका तैयार की जाएगी।

NOTE : इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button