Pitta Dosha: देखे क्या है पित्त दोष और उसके उपाय

पित्त के बिगड़ने से ही 40 तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

Pitta Dosha: पित्त दोष ‘अग्नि’ और ‘जल’ इन दो तत्वों से मिलकर बना है। यह हमारे शरीर में बनने वाले हार्मोन और एंजाइम को नियंत्रित करता है। शरीर की गर्मी जैसे कि शरीर का तापमान, पाचक अग्नि जैसी चीजें पित्त द्वारा ही नियंत्रित होती हैं। पित्त का संतुलित अवस्था में होना अच्छी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है। शरीर में पेट और छोटी आंत में पित्त प्रमुखता से पाया जाता है।

Read More : Ajwain Paratha: आसानी से बनाये अजवाइन का हेल्दी पराठा

पित्त दोष के कारण होने वाली बीमारियां

पित्त दोष आग से जुड़ा होता है। यह ऊर्जा को मेंटेन रखने में मदद करता है। यह हमारे शक्ति, शौर्य, पराक्रम का प्रतीक है। पित्त दोष के कारण एसिडिटी होना, अल्सर होना, बार-बार डकार आना, हिचकियां आना, जॉन्डिस होना आदि शामिल है।

यह भी पढ़े : Kaju: भारत के इस शहर में मिलता है काफ़ी सस्ता काजू

Pitta Dosha के कुछ उपाय

  • एसिडिटी की समस्या है तो लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके घी से फ्राई करके इसका सेवन करें।
  • हल्दी मेथी और सौंठ का पाउडर दरदरा पानी पिएं। इससे पित्त की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • एलोवेरा, लौकी का जूस, व्हीटग्रास पित्त दोष के लिए सबसे बेस्ट उपाय है।
  • गुलाब की पंखुड़ियों का गुलकंद बनाकर सेवन करे।
  • 1-1 चम्मच धनिया, जीरा, सौफ, मेथी और अवजाइन को एक गिलास पानी में रात को भिगोकर सुबह इसका सेवन कर लें।
  • दूध में मुनक्का डालकर उबालकर इसका सेवन करे।

यह भी जरूर पढ़े : Women Health: महिलाओं के लिए खतरे की घंटी हैं ये लक्षण,देखे

पित्त दोष के लिए डाइट प्लान

  • घी और शक्कर खाएं
  • सब्जियां- गोभी, खीरा, गाजर, आलू, शिमला मिर्च, पत्तेदार सब्जी खाये
  • सभी तरह की दाल का सेवन करे
  • एलोवेरा जूस और अंकुरित आहार ले

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button