Peepal Leaf: पीपल के पत्ते उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे फायदे

पीपल के पत्तों को उबालकर पीने से आपको कई फायदे मिलेंगे, साथ ही गंभीर रोगों को दूर रखने में भी मदद मिलेगी।

Drinking Peepal Leaf Water: पीपल का पेड़ बहुत गुणकारी होता है। पीपल का फल, इसके पत्ते और पीपल के पेड़ की छाल सभी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपचार के लिए प्रयोग की जाने वाली औषधियों में पीपल के फल, पत्ते और छाल का प्रयोग किया जाता है। इनमें विभिन्न औषधीय गुण पाए जाते हैं। आपने अक्सर लोगों को सुबह खाली पेट इनका सेवन करते देखा होगा।

त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने के लिए इनका पेस्ट बनाकर भी लगाया जाता है। बहुत से लोग पीपल की पत्ते का सीधे तौर पर सेवन करते हैं, वहीं कुछ लोग इसके रस या अर्क का सेवन करते हैं।

पीपल के पत्ते (Peepal Leaf) उबालकर पीने के फायदे

  • डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
  • हृदय रोगों के जोखिम को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और हाई बीपी को कंट्रोल रखने में मददगार है।
  • यह शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार है। यह शरीर और रक्त में मौजूद हानिकारक कणों और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और शुद्ध करता है।
  • यह पाचन को दुरुस्त करने में लाभकारी है। पेट संबंधी समस्याएं जैसे पेट में गैस, कब्ज, अपच, ब्लोटिंग, उल्टी-दस्त आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने और ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाता है। यह मेमोरी पावर बढ़ाने में भी बहुत लाभकारी है।
  • यह फेफड़ों को स्वस्थ रखने और सांस संबंधी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।
  • यह किडनी फंक्शन को ठीक रखने और स्वस्थ रखने में मदद करता है।

Read More : Boys Royal Name: लड़कों के ये Royal नाम हैं हर मॉर्डन नाम पर भारी

पीपल के पत्ते उबालकर पानी कैसे बनाएं

एक पतीले में 250ml पानी लें और इसमें 2-3 पीपल के पत्ते (Peepal Leaf) डालकर तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा न हो जाए। इसे किसी बर्तन में छान लें और थोड़ा ठंडा होने दें। इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। सुबह खाली पेट सेवन करने से सबसे अधिक लाभ मिलते हैं।

यह भी ध्यान रखें

पीपल के पत्तों (Peepal Leaf) का पानी का सेवन से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। खासकर गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं, छोटे बच्चों और बूढ़े या बुर्जग लोगों को। क्योंकि कुछ मामलों में इससे उनकी सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।source: onlymyhealth.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button