PARIVAR MILAN PROGRAM:भाजपा महिला मोर्चा का परिवार मिलन कार्यक्रम संपन्न

BJP MILAN KARYKRAM :- बेटीयो और बहनो के लिए सदैव साथ शिवराज सरकार ।

PARIVAR MILAN PROGRAM IN SHANKAR WARD BETUL :- पिछले 18 वर्षो से बेटियो को मान मिले महिलाओ को सम्मान मिले इसके लिए प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सदैव प्रयासरत रहे है। आज के दौर में जब परिचित और परिवार वाले भी मदद करने से पहले सोचते है। उस दौर मे श्री चौहान बेटियो और बहनो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लाडली बहना योजना लेकर आए है। जिसके तहत अब हर वर्ग की महिलाओ को साल के 12 हजार मिलेगें।

पूर्व सांसद ने कहा | PARIVAR MILAN PROGRAM

उक्त उदगार पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे ने भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा बैतूल नगर के शंकर वार्ड में आंगनवाडी परिवार मिलन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बेटियो के साथ भविष्य बेहतर बनाने के लिए 18 सालो से प्रतिबद्व है।

यह भी पढ़ें :- LAND BUSINESS IDEAS: अपनाए ये TIPS गांव कि खाली जमीन पर बिज़नेस से होंगा लाखों रुपए का फ़ायदा

वहीं केन्द्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओ को मजबूत बनाने के लिए जनधन योजना के साथ साथ मुद्रा योजना के माध्यम से कार्य कर रहे है। कार्यक्रम (PARIVAR MILAN PROGRAM) के दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने भी संबोधित किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने कहा कि आज लाडली बहना योजना का लाभ सभी वर्गो को मिल रहा है। बहनो और बेटियो के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री संवेदनशील है। आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है लाडली लक्ष्मी योजना के तहत आज बेटियो को बेहतर शिक्षा मिल रही है। वहीं आर्थिक सहायता भी उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

योजना से समाज और परिवार मज़बूत होंगे | BJP PARIVAR MILAN PROGRAM

अब लाडली बहना योजना से बहनो को मजबूती मिलेगी। जिससे परिवार और समाज भी मजबूत होगा। इस कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे, मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष फरीदा हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी कविता मालवी, महामंत्री मीना बोरबन, सरिता रघुवंशी, सहित बडी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी एवं वार्ड की बहने उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें :- BJP MAHILA MORCHA:महाजनसंपर्क अभियान को लेकर महिला मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो, हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button