Parashuraam Pharasa Betul : बैतूल में स्थापित हुआ 30 फीट ऊंचा परशु, मध्य प्रदेश में पहली बार!

बैतूल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव: धूमधाम से गूंजे जयकारे, विशाल फरसा पूजन और भव्य भंडारे ने बढ़ाई धूम

Parashuraam Pharasa Betul : विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बैतूल में धूमधाम से मनाया गया। बैतूल सनातन ब्राह्मण महासमाज द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जिले भर से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

Parashuraam Pharasa Betul 12

भक्ति और उत्साह का संगम

सुबह से ही श्रद्धालुओं का भगवान परशुराम मंदिर में तांता लगा रहा। मंदिर परिसर भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज रहा था। मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Read More : Singhade Ka Achar : क्या अपने भी खाया है सिंघाड़े का अचार, नहीं तो देखे रेसिपी और फायदे

विशाल पूजन Parashuraam Pharasa Betul

इसके बाद परशुराम चौक पर भव्य फरसा पूजन हुआ। फरसा भगवान परशुराम का प्रतीक माना जाता है। पवित्र अस्त्र परशु ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के किसी भी शहर में 30 फीट ऊंचा स्टील का परशु अभी तक की स्थापना नहीं हुई है इसलिए बैतूल में इस स्थापना से एक अद्भुत रिकॉर्ड की श्री गणेश हुई है। फरसा पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भंडारे में भक्तों की उमड़ी भीड़

नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारसकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर एवं विकास वार्ड पार्षद आनंद प्रजापति ने पूजन आरती करने पश्यात भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Read More ; Gold metal value : Know why is gold called the most valuable metal in the world ?

समाजिक एकता का प्रदर्शन Parashuraam Pharasa Betul

इस कार्यक्रम के माध्यम से ब्राह्मण समाज ने अपनी एकता का प्रदर्शन किया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव का यह पावन अवसर बैतूल के लिए एक यादगार अवसर बन गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना की और उनके आशीर्वाद प्राप्त किए।
समाज के अध्यक्ष पं. सुभाष मोहन पांडे एवं समिति ने सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोगों को मिलजुलकर रहना चाहिए और ऐसे कार्यक्रमों का सफल आयोजन करते रहना चाहिए।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button