Open Hair Tips: महिलाओं को बाल खोलकर सोने की क्‍यों करते है मना

बाल खोलकर सोने तक शास्त्रों में हर बात के लिए एक विधि-विधान बताया गया है। यदि हम उसके अनुरुप काम नहीं करते हैं तो हमें उसके अशुभ परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।

Open Hair Tips: महिलाएं रात को सोते समय बालों को बांधकर सोती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार उन्हें बाल खोलकर सोने की मनाही होती है। ज्योतिष के जानकार के अनुसार रात्रि में नाखून काटने से लेकर बाल खोलकर सोने तक शास्त्रों में हर बात के लिए एक विधि-विधान बताया गया है। यदि हम उसके अनुरुप काम नहीं करते हैं तो हमें उसके अशुभ परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।

जानेंगे कि आखिर क्यों महिलाओं को रात में खोलकर सोने की क्यों मनाही है-

नकारात्मकता
शास्त्रों के अनुसार बाल खोलकर सोना आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव नहीं डालता है। खुले बाल शोक का प्रतीक भी माने जाते हैं। महाभारत में चीरहरण के समय द्रोपदी और रामायण में कैकेयी के कोपभवन में बैठ हुए बाल खुले ही थे। ये दोनों ही पल दुख के थे। खुले बाल नकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं।

प्रेत-बाधाएं

ऐसा कहा जाता है जिन्हें हम प्रेत बाधा या नकारात्मक ऊर्जा कहते हैं ये रात में ज्यादा सक्रिय होती हैं। इसलिए इस समय खुले बाल के साथ सोना हानिकारक हो सकता है। आप पर कोई न कोई नकारात्मक ऊर्जा हावी हो सकती है। इसके अलावा मस्तिष्क और शरीर पर भी दुष्प्रभाव पड़ सकता है।

परिवार में समस्याएं आना

आप बालों को खोलकर सोती हैं तो ये आपके जीवन में कई समस्याओं का कारण बन सकता है। ज्योतिष की मानें तो ऐसे घरों में पारिवारिक कलह बढ़ने लगती है और उदासीनता बढ़ने लगती है।

Read More : Lions Viral Photo: शेरों के साथ फोटो खिंचवाते हुए उनके साथ खेलने की गलती कर बैठी महिला!

शनि का प्रभाव
बालों का काला रंग शनि का रंग है। ऐसा माना जाता है कि आप बालों को खुला (Open Hair Tips) रखते हैं तो शनि देव आपके जीवन को प्रभावित करते हैं। बाल खुल रखना शनि दोष का कारण बन सकता है।

वैज्ञानिक कारण
धार्मिक कारणों के अलावा कुछ वैज्ञानिक कारण भी होते हैं। बाल और तकिए के बीच होने वाले घर्षण से बालों का झड़ना और टूटना जैसी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। रात में बाल उलझ जाते हैं और कमजोर होने लगते हैं।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button