Onion Juice : प्याज का रस बालों को बनाता है मज़बूत, हेयरफॉल की झंझट ख़त्म

Onion Juice Home Care : आज में हर तीसरा इंसान अपने बालों में हो रही समस्या से परेशान है। कोई बालों के झड़ने से परेशान है तो कोई बालों में हो रहे डेन्ड्रफ से परेशान है। सिर के बाल से हमारे चहरे की खूबसूरती बनी रहती है जब इन बालों में समस्या होने लगती है तो या खूबसूरती कम होने लगती है। लेकिन अब आपकी यह खूबसूरती बरकरार रहेंगी प्याज़ के रस को लगाने से प्याज़ में एंटीबैक्टीरियल गुण, सल्फर आदि गुण भी पाये जाते है जिसका का सेवन करने से हमारा स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।साथ ही प्याज का रस बालों को नई जान देने में सहायता करता है।

Read More : Chakli: इस दिवाली घर में बनाएं महाराष्ट्र की फेमस चकली

प्याज के रस के फायदे | Benefits of onion juice

  • हेयरफॉल को कम करता है।
  • बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है।
  • बालों में हो रहे डैंड्रफ से मुक्ति दिलाता है।
  • सफ़ेद बॉल और ग्रे बालों से बचाता है।

इस तरह लगाए बालों में प्याज़ के रस को

कोकोनट ऑयल और अनियन जूस

अगर बालों में रूखापन बढ़ने लगता है, तो उसके लिए प्याज का रस इस्तेमाल करना ज़रूरी है। इसके लिए एक चम्मच प्याज के रस में समान मात्रा में कोकोनट ऑयल को मिक्स कर दें। अब उस मिश्रण को बालों के बीचों बीच ब्रश या कॉटन की मदद से लगाएं। इसे 15 – 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू धो लें। इससे बालों का टूटना और रूखापन कम होने लगता है।

Read More : Som Pradosh : 28 अगस्त को बनेगा बहुत ही सुंदर योग होंगा शिव और विष्णु का मिलन

लेमन एंड अनियन जूस

हमारे सिर की खोपड़ी को हेल्दी बनाने और उसके ph लेवल को बनाये रखने के लिए प्याज के रस में नींबू के रस को मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों में होने वाली रूसी की समस्या का समाधान आसानी से किया जा सकता है। इससे खोपड़ी पर जमा गंदगी को भी दूर किया जा सकता है। जो लिकल्स को ब्लाक् करने का काम करती है।

गार्लिक ऑयल और अनियन ऑयल | onion juice

प्याज के रस में लहसुन के तेल की समान मात्रा में मिला लें। अब इससे हल्के हाथों से सिर पर मसाज करते जाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही बाल झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है। अगर आप बालों को स्वस्थ और रूट्स को मज़बूत बनाना चाहते हैं, तो इस मिश्रण को सप्ताह में 2 बार 1 घंटे के लिए बालों में लगाकर रखे। उसके बाद किसी भी हर्बल शैम्पू से बालों को धो दें।

Read More : Intestine Clean : आंतो में वर्षो से जमीं गंदगी को मिनटों में करे बाहर

एलोवेरा जेल और प्याज का रस

बालों में होने वाले दो मुंहे (Split ends) बालों की समस्या को रोकने के लिए दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल और समान मात्रा में जैतून का तेल मिलाकर बालों में मसाज करें। हेयरवॉश से पहले 10 – 15 मिनट तक इस मिश्रण को बालों में लगाकर रखें। इससे बालों के टूटने और दो मुंहे होने की समस्या को दूर किया जा सकता है।

Note: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button