OMG 2 Movie : देखे उज्जैन के संतो ने क्यों करा OMG 2 फिल्म का विरोध

OMG 2 Movie Protest : फिल्म Omg 2 को A सर्टिफिकेट मिलने के बाद 11 अगस्त 2023 को यह फिल्म रिलीज होने वाली है। इसके लिए फिल्म के निर्माता नए-नए ट्रेलर के माध्यम से लोगों को भले ही फिल्म के प्रति आकर्षित करने में लगे है लेकिन इस बीच महाकाल मंदिर के पुजारी और उज्जैन के साधु-संतों ने इस फिल्म का विरोध करा है साधु संतो कहा की जब तक इस A सर्टिफिकेट की फिल्म से महाकाल मंदिर के शॉट नहीं हटाए जाते, तब तक हम इस फिल्म का विरोध करते रहेंगे। अगर हमारे विरोध के बाद भी यह फिल्म रिलीज की जाती है तो हम न्यायालय की शरण लेंगे और इस फिल्म को लेकर FIR भी दर्ज कराएंगे।

OMG 2 फिल्म का विरोध | OMG 2 Movie Protest

बॉलीवुड की फिल्म Omg 2, 11 अगस्त 2023 शुक्रवार को अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव और पंकज त्रिपाठी एक भक्त के रूप मे नजर आएंगे। इस फिल्म के रिलीज को लेकर कई तरह की तैयारियां की हो चुकी है और चल भी रही हैं, लेकिन इस बीच मध्यप्रदेश के उज्जैन में फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलने को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने विरोध शुरू कर दिया है।

READ MORE : Rudraksha : देखे रुद्राक्ष कब और कैसे धारण करना चाहिए ?

उनका कहना है कि यह एक प्रकार की अश्लील फिल्म है, क्योंकि जिस फिल्म को ए श्रेणी का सर्टिफिकेट मिलता है उसे अश्लील माना जाता है। इस फिल्म का फिल्मांकन क्योंकि महाकालेश्वर मंदिर में किया गया है। इसीलिए हम इसका विरोध करते हैं। यह फिल्म भले ही किसी भी विषय को लेकर बनाई गई हो लेकिन जब तक फिल्म से महाकाल मंदिर के शॉट नहीं हटाए जाते तब तक हम इसका विरोध करते हैं। 

READ MORE : FACE GLOW : क्या आप भी चाहते हो फेस पर ग्लो लाना तो ट्राय करे ये हर्बल उपाय

न्यायालय की ले सकते है सहायता

मंदिर पुजारी गुरु ने बताया कि हम न्यायालय की शरण मे जाने को भी तैयार हैं। साथ ही पुलिस FIR दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है। कुछ दिनों में ही इसके नोटिस भी जारी कर दिए जाएंगे। फिल्म Omg 2 को A सर्टिफिकेट मिलने से महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी को ही आपत्ति नहीं बल्कि स्वस्तिक पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस अवधेशपुरी महाराज ने भी इस फिल्म पर आपत्ति ली है। उनका कहना है कि अगर Omg 2 फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है तो इसका सीधा सा अर्थ है कि इस फिल्म को 18 साल से कम उम्र के लोग नहीं देख सकते हैं। यह फिल्म सेक्स एजुकेशन की नीव पर टिकी हुई है, जिसमें सेंसर बोर्ड ने नागा साधुओं के विजुअल्स, स्कूल का नाम परिवर्तन करने के साथ ही फिल्म में कई कट लगाए हैं। 

NOTE : इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button