Olympic Game MP : खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रत्येक सुझाव और प्रस्ताव मान्य होगा – मुख्यमंत्री

Olympic Game MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों की एशियाड और ओलम्पिक खेलों में अर्जित उपलब्धियां सराहनीय हैं। खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रबंधन को बेहतर बनाते हुए राज्य सरकार प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों को मान्य करते हुए उन पर अक्षरश: अमल करेगी। खिलाड़ियों के कोच अर्थात खेल प्रशिक्षक भी सामान्य शिक्षकों की तरह पदोन्नति के पात्र होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति में खेल भी पाठ्यक्रम का हिस्सा है। उदीयमान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरस्कार प्राप्त समस्त खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। युवा दिवस के उपलक्ष्य में नासिक में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा दिए गए संबोधन का मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य अतिथियों ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में श्रवण किया।

डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में खेलों का विशेष स्थान है। प्राचीन काल में होने वाले स्वयंवर में तींरदाजी जैसी गतिविधि को स्थान प्राप्त था। स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए खेल आवश्यक मानते थे। उन्होंने उस कठिन समय में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में अपनी बात रखी, जब भारत को दकियानूसी लोगों और सपेरों का देश कहा जाता था। वास्तविकता यह है कि भारत की संस्कृति की ऊंचाइयां हिमालय की ऊंचाइयों से भी बढ़कर हैं। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हम चंद्रयान से गगनयान तक पहुंच रहे हैं। हमारे यान सूर्य देव (आदित्य) तक भी पहुंच सकते हैं। इक्कीसवीं सदी भारत की होगी, यह कोई कल्पना नहीं है।

खेल प्रशिक्षकों को भी सामान्य शिक्षकों की तरह मिलेगी पदोन्नति – मुख्यमंत्री डॉ. यादव | Olympic Game MP

डॉ. यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के कार्य को गौरवशाली बताते हुए कहा कि भगवान राम आदर्श पुत्र, आदर्श पिता और आदर्श शासक थे। उनका प्रकृति के प्रति सम्मान था। वनवासियों और मनुष्यों के साथ वन्य प्राणियों के प्रति भी प्रेम था। भारतीय संस्कृति की विशेषताओं को जहाँ स्वामी विवेकानंद ने विश्व तक पहुंचाया, वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रत्येक कार्य से अमिट छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने कोविड वैक्सीन, देशवासियों के साथ ही अन्य देशों तक भी नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए पहुंचाने का कार्य किया। हाल ही में उन्होंने लक्षद्वीप जाकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाया। यहाँ पर पर्यटन की असीम संभावनाओं को साकार किया जा सकेगा। इसी माह विश्व के अन्य स्थानों पर पर्यटन के लिए जाने वाले लोग अपनी यात्रा निरस्त कर लक्षद्वीप जाने लगे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा उद्यमियों का सम्मान किया। इन प्रतिभाशाली युवाओं में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित साक्षी भारद्वाज, संतूर वादन में आकाशवाणी से सम्मानित निनाद अधिकारी, लेखन के क्षेत्र में ईशान शुक्ला और शिल्पकला के क्षेत्र में दीपांशी वाजपेयी शामिल हैं। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्पर्धाओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इन खिलाड़ियों में पैरा-केनो खेल में अर्जुन अवार्डी कु. प्राची यादव को एक करोड़ 50 लाख रूपए और एशियन गेम्स 2023 में घुड़सवारी में स्वर्ण पदक विजेता कु. सुदीप्ति हजेला को एक करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। (Olympic Game MP News)

Singhade Ka Achar : क्या अपने भी खाया है सिंघाड़े का अचार, नहीं तो देखे रेसिपी और फायदे

युवा दिवस पर सम्मानित हुए युवा उद्यमी और पदक प्राप्त खिलाड़ी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2023 के तीन रजत पदक विजेता खिलाड़ियों कु. नेहा ठाकुर (सेलिंग), कु. प्रीति रजक (शूटिंग) और श्री कपिल परमार (जूडो) को 50-50 लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की। पाँच अन्य खिलाड़ियों को 25-25 लाख रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इनमें श्री ‍द्रोणाचार्य अवार्डी श्री शिवेन्द्र सिंह (हॉकी) और एशियन गेम्स 2023 के चार कांस्य पदक विजेता शामिल हैं।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में श्री अर्जुन सिंह (क्याकिंग-केनोइंग), श्री मनीष कौरव (पैरा केना), सुश्री रूबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग) और श्री गजेन्द्र सिंह (पैरा केनो) शामिल हैं। इसके अलावा हॉकी में अर्जुन अवार्डी कु. सुशीला चानू को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनेक पूर्व खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे। इनमें सर्वश्री दलवीर सिंह, समीर दाद, शिवेंद्र सिंह, मनोज झा, पी.एन. प्रकाश, भगवान सिंह आदि शामिल हैं।

Masaledar Chicken: मसालेदार चिकन बनाने की विधि

माँ तुझे प्रणाम योजना में युवाओं के दल रवाना | Olympic Game MP

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मां तुझे प्रणाम योजना में युवाओं के दल जो गुजरात के केवड़िया तक भ्रमण के लिए जा रहे हैं, उनके वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना में 125 बालिकाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वास्थ्य सौन्दर्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था वीएलसीसी के युवाओं के साथ समूह छायाचित्र भी खिंचवाया। कार्यक्रम में बताया गया कि खेल और युवा कल्याण संचालनालय ने युवाओं को रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Olympic Game MP News 12

खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भारतीय दर्शन, संस्कृति और विचार दुनिया को दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो की धर्म सभा में अपने संबोधन में भारत के प्रति अन्य देशों के लोगों के मन में व्याप्त गलतफहमियों को दूर किया। स्वामी विवेकानंद जी मात्र 39 वर्ष जिए, लेकिन उन्होंने दुनिया में भारत का परचम फहराया। उन्होंने संपूर्ण भारतीय समाज को जो दिशा दी, वो उत्प्रेरक का कार्य करती है। स्वामी जी का मानना था कि युवाओं का तन-मन और मस्तिष्क से सुदृढ़ होना आवश्यक है। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व में सिरमौर बन रहा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव ओलंपिक संघ दिग्विजय उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालक खेल रवि गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पदम भंडारी ने किया।

बैतूल जिले से NCC की 6 कैडेट भी शामिल

मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के 6-7 जिलों में से बैतूल जिले की गर्ल्स टीम भी शामिल है । जिसमे बैतूल जिले की एनसीसी से 6 कैडेट नैनी पाटिल, श्वेता झाड़े, शिवानी घिडोडे, दीक्षा धोटे, खुशबू ठाकरे एवं छाया नरवरे शामिल है।

Note: इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button